फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश को लगी गोली

Sun, 03 Apr 2022 11:53 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली के ऊंचाहार में पुलिस व बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में एक बदमाश को गोली लगी जबकि उसका साथी भाग निकला। पुलिस को बदमाश के पास से पिस्टल बरामद हुई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के पूरे कुशल मजरे गोकना गांव के पास पुलिस और बदमाशों की मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश को गोली लग गई, जबकि उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने घायल बदमाश का सीएचसी में इलाज कराने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। बदमाश के पास पिस्टल बरामद हुई है। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है।

विज्ञापन


कोतवाली पुलिस को मुखबिर ने शनिवार की रात फतेहपुर जनपद से बदमाशों के आने की सूचना दी थी। सूचना के बाद कोतवाल शिवशंकर व एसओजी प्रभारी अमरेश त्रिपाठी की टीम खरौली गांव के पास छिपे थे। सुबह लगभग 4 बजे अपाचे बाइक सवार दो संदिग्ध युवक नजर आए।

पुलिस ने दोनों को रोकने की कोशिश की लेकिन दोनों युवक सूची खरौली मार्ग पर बाइक से भागने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की। बीच सड़क पर हो रही फायरिंग से खेतों में गेहूं की कटाई कर रहे लोग सहम गए।
विज्ञापन


बताते हैं कि तभी पूरे कुशल गांव के पास बदमाशों की बाइक गिर गई तो बदमाशों ने पोजिशन लेकर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस व बदमाशों में कई राउंड फायरिंग हुई। इस दौरान एक बदमाश एजाज अहमद (40) के पैर में गोली लग गई। जबकि उसका साथी मौके से भाग निकला।

दोनों पक्षों में सात राउंड फायरिंग होने की बात कही जा रही है। पुलिस ने बदमाश के पास से एक पिस्टल बरामद किया है। पुलिस उसके साथी की तलाश कर रही है। कोतवाल शिवशंकर सिंह ने बताया कि सुबह मुठभेड़ हुई है। इसमें बदमाश को गोली लगी उसका इलाज जिला अस्पताल में कराया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें