फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाराबंकी: ट्रेन के इंजन से डीजल चुराने वाले गिरोह के आठ सदस्य दबोचे गए, चोरी कर सस्ते दाम पर बेचते थे

Sun, 07 Nov 2021 07:19 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

पुलिस ने ट्रेन के इंजन से डीजल चोरी कर सस्ते दामों पर बेचने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 660 लीटर डीजल बरामद हुआ है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बाराबंकी के रामनगर में बुढ़वल जीआरपी व आरपीएफ ने रविवार को एक ऐसे गिरोह का खुलासा किया जो रेलवे स्टेशन पर खड़ी होने वाली ट्रेन के इंजन से डीजल की चोरी करते थे। गिरोह के आठ सदस्य गिरफ्तार किए गए हैं। इनके कब्जे से 13 हजार की नकदी व 660 लीटर डीजल भी बरामद हुआ है।

विज्ञापन


गिरोह के सदस्य ट्रेन के इंजन से डीजल चोरी कर उसे सस्ते दाम पर बेचते थे। हालांकि गिरोह के तीन सदस्य अब भी फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है।

बुढ़वल आरपीएफ के इंस्पेक्टर आलोक कुमार के मुताबिक 28 अक्तूबर की रात बिंदौरा रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन के इंजन से 660 लीटर डीजल चोरी हुआ था। वारदात के खुलासे के लिए जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने संयुक्त रूप से ऐक्शन लिया तो डीजल चोरी करने वाले गैंग का खुलासा हो गया।
विज्ञापन


जीआरपी व आरपीएफ की संयुक्त टीमों ने डीजल चोरी करने वाले गिरोह के सदस्यों बिहार के मोतिहारी निवासी दिलीप साहनी, होरिल साहनी, अखिलेश साहनी, पलटू साहनी, लल्लन साहनी व गोंडा जिले के निवासी फूलचंद्र चौहान व संतोष मिश्रा के अलावा बाराबंकी के रामनगर निवासी महाबली को बिंदौरा रेलवे स्टेशन के पास से रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

इनके कब्जे से 13 हजार की नगदी, 22 करपों में रखा 660 लीटर डीजल और डीजल निकालने वाला पाइप भी बरामद हुआ है। इस गिरोह के तीन आरोपी अभी तक फरार हैं जिनकी पुलिस टीम तलाश कर रही है। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से सभी जेल भेज दिए गए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें