राजधानी के मड़ियांव थाना क्षेत्र में लावारिस मिले नवजात की हालत नाजुक है। मंगलवार को केजीएमयू में नवजात को चिकित्सीय सुविधा न मिलने पर उसे निजी अस्पताल के स्पेशल वार्ड में रखा गया है। चाइल्ड लाइन के अजीत कुशवाहा ने बताया कि नवजात को पॉलिथीन में लपेट कर फेंका गया था, जिससे बच्चे को सांस लेने में काफी दिक्कत हो रही है। नवजात को बाल कल्याण समिति के निर्देशानुसार केजीएमयू ले जाया यगा था, लेकिन वहां वेंटिलेटर न खाली होने से उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। निजी अस्पताल के डॉ. बेग ने बताया कि बच्चे का इलाज चल रहा है। वजन कम होने व कमजोर होने से उसकी स्थित नाजुक है।