फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या, ऐसे रची गई साजिश

Thu, 05 Apr 2018 11:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन

कुएं में क्षतविक्षत शव मिलने के मामले में कुल्लू पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। मारपीट से तंग आकर पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। 

विज्ञापन


दोनों ने योजना बनाकर उसे कुएं में फेंका था। अब मामले में हत्या की धाराएं जोड़ी गई हैं। बीते एक अप्रैल को भुंतर के समीप जिया में एक कुएं से व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला था। देखने में यह किसी कामगार का लग रहा था। 

पुलिस ने हाल ही में गायब हुए लोगों की जानकारी जुटाई। इसमें आरोपी महिला प्रेमता (23) छत्तीसगढ़ और प्रेमी किशोर (37) पुत्र जितेन निवासी दार्जिलिंग वेस्ट बंगाल के गायब होने की सूचना मिली। वारदात के बाद प्रेमता प्रेमी किशोर के साथ रहने लगी थी। 

विज्ञापन

आरोपी ने ऐसे किया खुलासा

आरोपी महिला की मां से पूछताछ पर उसने दोनों के भुंतर में होने की बात कही। बेटी के अवैध संबंधों की जानकारी होने की बात कबूलने के बाद पुलिस ने दोनों को भुंतर से गिरफ्तार किया।

शुरुआती पूछताछ में आरोपी महिला ने उसके पति के खुद कुएं में गिरने के बारे में बताया। बाद में सख्ती बरतने पर महिला ने खुलासा किया कि उसके पति सुरेंद्र रिगा (30) जिला जसपुर छत्तीसगढ़ को उसके प्रेमी के साथ अवैध संबंधों का पता चल गया था।

इस पर वह नशे में उसके साथ मारपीट करता था। उससे तंग आकर उसने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई।
विज्ञापन

गत जनवरी माह के अंत में तय योजना पर तीनों ने एकसाथ मिलकर नशे का सेवन किया और कुएं के पास आराम करने बैठ गए। सुरेंद्र रिगा को बीच में बैठाकर एक-एक टांग से पकड़ दोनों से कुएं में फेंक दिया।

बाद में ग्रामीणों ने एक अप्रैल को कुएं में शव देखा। जांच में शव पर चोट का निशान नहीं पाया गया। दोनों शातिर सुरेंद्र को कुएं में फेंकने के बाद ढक्कन बंद कर चले गए थे। इधर, एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने कहा कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें