फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे में गाली-गलौज पर पड़ोसियों ने चाकू से गोदा

Thu, 05 May 2016 11:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : Demo pic
विज्ञापन
बंथरा के पुरैनी गांव में बुधवार रात नशे में धुत होकर गाली-गलौज कर रहे लोकेंद्र रावत (40) को पड़ोसियों ने चाकू से गोद दिया। उसके पेट, सीने और कांख में दस वार किए गए।
विज्ञापन


खून से लथपथ लोकेंद्र चीख-पुकार मचाते हुए जमीन पर गिर पड़ा तो हमलावर भाग गए। ग्रामीणों से सूचना पाकर आई पुलिस लोकेंद्र को लोकबंधु अस्पताल ले गई जहां से उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया।

लोकेंद्र बुधवार शाम से ही नशे में घूम-घूमकर हंगामा कर रहा था। रात करीब आठ बजे उसने पड़ोस में रहने वाले राजकुमार से भी गाली-गलौज की थी। दोनों के बीच झगड़ा हुआ लेकिन ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। रात करीब दस बजे लोकेंद्र फिर राजकुमार से गाली-गलौज करने लगा तो माहौल गरम हो गया।
विज्ञापन


राजकुमार का भाई सुरेश, भतीजे संदीप व प्रदीप आ गए और झगड़ा शुरू हो गया। चारों ने मिलकर लोकेंद्र को पीटा और चाकू से हमला कर दिया। एसओ संजय खरवार ने बताया कि दोनों पक्ष मजदूरी करते हैं। हमलावर घर से भागे हुए हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

ताड़ी का नशा बना हुआ है मुसीबत

बंथरा और सरोजनीनगर के गांवों में ताड़ी का नशा मुसीबत बना हुआ है। यहां ताड़ी उतारने वाले लोग दवाएं मिलाकर उसे और नशीला बना देते हैं।

बंथरा की ताड़ी पीने के लिए राजधानी के एक कोने से दूसरे कोने के अलावा उन्नाव तक से लोग आते हैं। ताड़ी पीकर अक्सर ग्रामीण झगड़ा करते हैं लेकिन पुलिस इस पर रोक नहीं लगा पा रही है। बुधवार को लोकेंद्र ने भी ताड़ी पीकर बवाल किया था।

हल्की धारा में दर्ज किया मामला
लोकेंद्र पर हमले के मामले में उसके भाई संजय की तरफ से दर्ज एफआईआर में पुलिस ने खेल कर दिया। पुलिस ने हत्या के प्रयास के बजाय धारदार हथियार से हमले की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर घटना को हलका बना दिया।

संजय ने बताया कि पुलिस के एक दीवान ने ही एफआईआर लिखवाई थी। वह जो कहता गया, वही लिखा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें