फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्रकार पूजा तिवारी आत्महत्या मामला : इंस्पेक्टर अमित को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thu, 05 May 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
पूजा त‌िवारी का खत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फरीदाबाद का बहुचर्चित पत्रकार पूजा तिवारी सुसाइड मामले में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। पुलिस ने इस मामले से संबंधित इंस्पेक्टर अमित को गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में पूजा का एक खत सामने आया जिसे उसने अपने माता-पिता के नाम लिखा था।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये खत पूजा के घर से मिला है और इसे पुलिस को इंस्पेक्टर अमित वशिष्ठ ने सौंपा है। अमित वशिष्ठ वही व्यक्ति हैं जो पूजा की आत्महत्या वाली रात उसके फ्लैट पर ही थे और पूजा से उनका झगड़ा भी हुआ था।

पुलिस को मिले इस पत्र में पूजा ने उन तीन डॉक्टरों पर कार्रवाई की मांग की है जिनका स्टिंग ऑपरेशन पूजा ने भ्रूण हत्या करने के मामले में किया था।
विज्ञापन

पूजा ने खत में ल‌िखा-'मैंने कोई गलत काम नहीं क‌िया'

- फोटो : अमर उजाला
उसने अपने खत में ये भी लिखा है कि कोई मेरे माता-पिता दोस्तों आदि को परेशान न करे। उसने पत्रकारों पर भी उसका साथ न देने और गलत समझने का इल्जाम लगाया है।

पूजा के खत के अनुसार उसने कोई गलत काम नहीं किया है। कोई कुछ भी करे पर पत्रकारिता मत करे। वहीं पूजा के चार दिन के बाद इस खत के मिलने से कई सवाल पैदा हो गए हैं कि आखिर इतना गंभीर मामला होने के बावजूद पुलिस कैसे इस चिट्ठी को अब तक नहीं ढूंढ पाई।

इतने दिनों बाद इस खत से सामने आने से पुलिस जांच पर भी सवाल उठा है कि आखिर अमित को ये खत ‌कहां से मिल गया और पुलिस नहीं पा सकी। पु‌ल‌िस ने ‌इस खत को जांच के ल‌िए भेज द‌िया है।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें