फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्यूटी पार्लर से लौट रही मां-बेटी को दबंगों ने बेसबॉल बैट से बुरी तरह पीटा, कई हड्डियां टूटी

Tue, 12 Jun 2018 02:11 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घायल बेटी व चोट दिखाती उसकी मां। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लखनऊ के विभूतिखंड में बेखौफ घूम रहे बदमाशों ने सोमवार रात ब्यूटी पार्लर से लौट रही सीमा गुप्ता व उनकी बेटी साक्षी को घेरकर बेरहमी से पीटा। फिल्मी अंदाज में दबंग दोनों को घर के बाहर ही सड़क पर गिराकर बेसबॉल बैट से पीटते रहे और किसी की विरोध करने की हिम्मत नहीं हुई। चीख-पुकार सुनकर आए सीमा के बेटे शुभम ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी। पीआरवी 509 की टीम मौके पर पहुंची तो हमलावर भाग गए।

विज्ञापन


मां-बेटी को गंभीर हालत में लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उधर, विभूतिखंड के प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार राय को दो घंटे तक दुस्साहसिक घटना के बारे में जानकारी ही नहीं थी।

शुभम ने बताया कि उसकी मां सीमा और बहन साक्षी इलाके में ही ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे पार्लर बंद करके दोनों स्कूटी से घर लौट रही थीं तभी तीन बाइक पर सवार छह बदमाश पीछे लग गए। बदमाशों ने रास्ते में स्कूटी रुकवाने की कोशिश की। किसी तरह सीमा और साक्षी घर पहुंचे। जिस पर घर के बाहर ही बदमाशों ने दोनों को घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए बेसबॉल बैट से ताबड़तोड़ वार किए।
विज्ञापन


मां-बेटी मदद के लिए चीखने लगीं तो आसपास के लोग बाहर निकल आए। बदमाशों ने मदद करने वालों को भी अंजाम भुगतने की चेतावनी दी। सड़क पर सरेआम गुंडागर्दी और दबंगई होते देख कोई भी व्यक्ति मदद की हिम्मत नहीं जुटा सका। इस बीच चीखें सुनकर सीमा का बेटा शुभम मौके पर पहुंचा और पुलिस नियंत्रण कक्ष को सूचना दी।

विज्ञापन

ताबड़तोड़ वार से कई हड्डियां टूटी

- फोटो : amar ujala
मौके पर पहुंची पीआरवी 509 के कमांडर उपनिरीक्षक हरेंद्र कुमार गौड़, सब कमांडर दबीरुद्दीन वारसी, पायलट विनोद कुमार वर्मा और होमगार्ड नरेंद्र मिश्रा को देखते ही हमलावर भाग निकले। पीआरवी के पुलिसकर्मियों की मदद से शुभम दोनों को लेकर लोहिया अस्पताल पहुंचा, जहां सीमा की हालत गंभीर बताई जा रही है।

चिकित्सकों के मुताबिक उनके पैरों में ताबड़तोड़ वार से कई हड्डियां टूट गई हैं। हमलावर कौन थे और किसलिए मारपीट की? इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल सकी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें