फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की को घर में अकेला पाकर करने लगा छेड़खानी

Sat, 07 Jun 2014 09:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियांव क्षेत्र में एक मजदूर ने शुक्रवार को पड़ोसी के घर में घुसकर उसकी बेटी से दुष्कर्म का प्रयास किया।
विज्ञापन


चीखपुकार पर आसपास के लोगों को आते देखकर आरोपी भाग निकला। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक, कुशीनगर का मूल निवासी बहादुर काफी समय से मड़ियांव के अजीजनगर में रहकर मजदूरी करता था। उसने पड़ोस के घर में किशोरी को अकेले देखा और दुष्कर्म के इरादे से घर में जा घुसा।
विज्ञापन


किशोरी को दबोचकर छेड़खानी शुरू कर दी। किशोरी ने उससे मुकाबला करने के साथ शोर मचा दिया। इस पर आसपास के लोग दौड़े।

इरादे में नाकाम रहने पर बहादुर ने किशोरी को धमकी दी और भाग निकला। किशोरी ने घर लौटे अपने माता-पिता को आपबीती सुनाई और उनके साथ थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें