फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेट पर अकेली लड़की देख घर में घुसे शोहदे

Tue, 11 Mar 2014 12:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज में सोमवार सुबह घर के गेट पर खड़ी युवती को अकेला देख शोहदे छेड़खानी करने लगे।
विज्ञापन


अनदेखी पर हिम्मत और बढ़ गई। विरोध करने पर पीटने दौड़े। शोर सुनकर युवती का निशक्त पिता बाहर आ गए। कहासुनी के दौरान आरोपियों ने युवती के पिता को पीट दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

हसनगंज के कुतुबपुर निवासी 18 वर्षीय युवती सुबह करीब नौ बजे मेहमान को घर के बाहर तक छोड़ने आई थी। इसी दौरान कॉलोनी के ही शानू व टीपू फब्तियां कसने लगे।
विज्ञापन


युवती की अनदेखी पर दोनों उसके गेट तक पहुंच गए। बात बर्दाश्त से बाहर होने पर युवती ने दोनों को फटकार दिया। इस पर शोहदे उसे पीटने के लिए लपके।

शोर सुनकर घर से निकले पिता से भी आरोपी भिड़ गए। कहासुनी के दौरान आरोपियों ने फोन कर अपने साथियों को बुला लिया। सबने मिलकर जमकर उपद्रव किया।

हरकत से सहमे पिता-पुत्री अंदर दौड़े तो शोहदे भी पीछे-पीछे घुस गए। विरोध करने पर पिता को पीटने लगे।

बीच बचाव कर रही मां-बेटी से न सिर्फ अभद्रता की वरन धक्का देकर गिरा दिया। रिहायशी इलाके में शोहदों की हरकत से सनसनी फैल गई।

आसपास के लोग जुटने लगे। खुद को घिरता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग निकले। सूचना पर पहुंची पुलिस खानापूर्ति कर चलती बनी।

इसके बाद पीड़ित ने पिता के साथ पहुंच तहरीर दी, हालांकि देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें