ग्रेटर नोएडा के जगत फार्म में सोमवार को एक छात्रा के बथर्ड पर उसके सहयोगी छात्र की दो युवकों ने धुनाई कर दी।
पीथ्री सेक्टर में 11वीं की छात्रा परिवार के साथ रहती है। सोमवार को उसका जन्म दिन था और वह एक दोस्त के साथ बथर्ड मनाने के लिए चली गई। छात्रा जगतफार्म में अपने दोस्त के साथ केक की दुकान में गई।
पढ़ें: पत्नी ने प्रेमी से कटवाया पति का गला
उसी समय दो युवक दुकान में गए और छात्रा के साथ मौजूद युवक की धुनाई कर दी। छात्रा ने पूछा कि वह उसे क्यों पीट रहे हैं तो युवकों ने बताया कि उसके भाई ने भेजा है।
पीड़ित छात्रा ने जगत फार्म में खड़ी पीसीआर कर्मियों से मामले की शिकायत की, लेकिन तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। उधर, जब छात्रा इस बारे में भाई को फोन कर के पूछा, तो उसने साफ इंकार कर दिया।