फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा विधायक से एक करोड़ रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, सामने आई सच्चाई इसलिए मांगे थे इतने रुपये

Wed, 15 Aug 2018 04:21 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गिरफ्त में आया रंगदारी मांगने वाला आरोपी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

बलिया के रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह को जान से मारने की धमकी देकर एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाले मऊ जिला निवासी राहुल को पुलिस ने मंगलवार को गुड़गांव से दबोच लिया। पुलिस ने उसके पास से एक मोबाइल, एक निजी टेलीकॉम कंपनी का सिम और नकदी बरामद किया है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर 10 लाख रुपये का कर्ज था। इसी कारण उसने विधायक को फोन और ई-मेल से धमकी देकर रंगदारी मांगी।

अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विक्रांत वीर ने बताया कि नौ अगस्त को बसपा विधायक उमाशंकर सिंह के मोबाइल पर एमएमएस आया। उन्होंने मेसेज को नजरअंदाज कर दिया। इसके दो दिन बाद बुधवार दोपहर करीब पौने दो बजे उसी नंबर से मेसेज आया।

इसमें लिखा था ‘अंतिम चेतावनी उमाशंकर सिंह यस या नो एक करोड़’, इसके बाद उन्होंने अपना ईमेल चेक किया तो देखा कि उसमें दाउद इब्राहिम की इमेज के साथ लिखा था, ‘वार्निंग जीना है या मरना है तू डिसाइड कर, तेरे लिए एक गोली काफी है। मैं नहीं चाहता कि बागी बलिया की जनता का सेवक दुनिया छोड़ने की कीमत एक करोड़ यस या नो।’
विज्ञापन


इसके बाद उन मोबाइल नंबर को ट्रू कॉलर पर चेक किया तो वह दाउद इब्राहिम टैक्स के नाम से दिखा रहा था। विधायक ने इसके बाद गोमतीनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें