प्रयागराज में पीएसी में आईजी बीआर मीना पर लगे आरोप के मामले में नया मोड़ आ गया है। आरोप लगाने वाले गाजियाबाद के व्यक्ति ने अपने एकाउंट से किए गए ट्वीट को फर्जी बताया है।
आरोप लगाने वाले व्यक्ति और उसकी पत्नी ने संयुक्त रूप से महिला जांच अधिकारी वृंदा शुक्ला को अपना बयान दिया और कहा है कि बीआर मीना से उनके 22 वर्ष पुराने पारिवारिक संबंध है। दोनों ने डीसीपी नोएडा वृंदा शुक्ला को लिखित बयान में कहा है कि ट्वीट के संबंध में वह कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। ट्वीट को हटा भी दिया गया है।
आरोप लगाने वाले की पत्नी ने कहा है कि उनके पति न्यूरो और हृदय रोग से पीड़ित हैं। इससे पहले आरोप लगाने वाले व्यक्ति की बेटी ने भी मुख्य जांच अधिकारी एडीजी पीएसी अजय आनंद को हलफनामा भेजकर कहा था कि उनके पिता का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है और उनके द्वारा लगाए गए आरोप निराधार है।
बता दें कि गाजियाबाद के एक व्यक्ति ने आरोप लगाया था कि आईजी पीएसी प्रयागराज भजनी राम मीना उनकी बेटी को रात में फोन कर तंग करते हैं।