राजधानी में गुंडागर्दी जारी है। बदमाश सुरक्षा व्यवस्था को धता बताते हुए घटना को अंजाम दे रहे हैं।
मामला
मानकनगर का है, जहां एक युवक को दिनदहाड़े गोली मारकर बदमाश फरार हो गए।
युवक को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती करा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर
रही है।
सूत्रों की मानें, तो आज सुबह करीब 10 बजे अमित जयसवाल
मानकनगर-तालकटोरा स्थित एक टैंपो स्टैंड के पास चाय पी रहा था। तभी पीछे से
किसी ने उस पर गोली चला दी। गोली उसके कंधे पर लगी और वह जख्मी हो गया।
आस-पास के लोगों ने उसे आनन-फानन में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया और पुलिस को सूचना दी।
बताया
जा रहा है कि अमित राम प्रसाद खेड़ा मानकनगर का रहने वाला है और आपराधिक
गतिविधियों में संलिप्त है। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर
रही है।