फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की दोस्त थी बेहाल, नेता पति ने चली घिनौनी चाल!

Fri, 16 Aug 2013 01:31 PM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
एक सफेदपोश नेता ने परेशानी से जूझ रही अपनी पत्नी की सहेली को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर न सिर्फ एक लाख रुपये ठगे, बल्कि उससे दुष्कर्म का भी प्रयास किया। युवती ने गोमतीनगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


एसओ गोमतीनगर उमेश बहादुर सिंह ने बताया कि विराम खंड में रहने वाली एक युवती ने पीस पार्टी के राजवर्धन सिंह पर नौकरी के नाम पर ठगी, बंधक बना दुष्कर्म के प्रयास व धमकी का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

युवती का कहना है कि पिता के गंभीर रूप से बीमार होने पर घर का खर्च चलाने के लिए उसने एक स्कूल में शिक्षिका की नौकरी की।

इस दौरान हरदोई के सुभाषनगर निवासी अपनी सहेली खुशबू से बातचीत में परेशानी बयां कर दी। खुशबू ने अपने पति राजवर्धन सिंह से बात कराई।

खुद को हरदोई में पीस पार्टी का लोकसभा अध्यक्ष व कन्नौज से प्रत्याशी बता रहे राजवर्धन ने जून में फोन पर बात के दौरान उसे स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


इसके लिए एक लाख रुपये खर्च बताया। झांसे में आई युवती ने रकम एकत्र करनी शुरू की। राजवर्धन ने चार जुलाई को उसे सीएमओ से मिलाने के बहाने हरदोई बुलाया और रकम लाने को कहा।

युवती ने 26 हजार रुपये राजवर्धन के बैंक खाते में जमा किए और हरदोई पहुंची। आरोप है कि सीएमओ से मुलाकात न होने पर राजवर्धन ने उसे एक लॉज में ठहराया।

वहां अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। सहेली के पति की करतूत से घबराई युवती किसी तरह खुद को चंगुल से छुड़ाकर कमरे से निकली और अपने घरवालों को फोन किया।

युवती के कड़े तेवर से घबराए राजवर्धन ने माफी मांगते हुए दुबारा गलती न करने की बात कही और युवती को उसके घर पहुंचाया। साथ ही नौकरी पाने के लिए शेष रकम एक हफ्ते में देने की हिदायत दी, वरना 26 हजार से भी हाथ धो बैठने की बात कहकर चला गया।

युवती ने किसी तरह 74 हजार रुपये का इंतजाम करके 10 जुलाई को राजवर्धन को दे दिए। एक महीने बाद भी नौकरी न मिलने पर तगादा किया तो वह धमकी देने लगा।

युवती ने पिछले हफ्ते गोमतीनगर थाने में शिकायत की। पुलिस ने राजवर्धन को फोन करके तहकीकात करनी चाही तो उसने थाने आकर अपना पक्ष प्रस्तुत करने की बात कही।
विज्ञापन


कई दिन बाद भी थाने न आने पर गोमतीनगर पुलिस ने बुधवार को संगीन धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें