लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश में एक भाई ने अपने भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे को पुलिस पकड़कर ले गई है।
जानकारी के मुताबिक पारा थाना क्षेत्र के शीतलपुरम इलाके के प्रॉपर्टी डीलर राजेश सिंह और उनके ठेकेदार भाई बृजेश सिंह के बीच काफी समय से रंजिश चल रही थी।
बुधवार सुबह राजेश सिंह अपनी बाइक से लखनऊ के राजाजीपुरम इलाके की तरफ जा रहा था। तालकटोरा औद्योगिक क्षेत्र से उसका भाई बृजेश सिंह आ रहा था। बृजेश अपनी स्कॉर्पियो से था। भाई के सामने पड़ने पर राजेश ने बृजेश पर फायर कर दिया।
फायर खाली गया। इतने में बृजेश अपनी गाड़ी से उतरा और उसने राजेश को गोली मार दी जिससे उसकी मौत हो गई। बृजेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।