फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: टक्कर मार कर युवक को नाले में गिराया और फिर लोहे की राड से पीटकर मार डाला

Mon, 07 Feb 2022 02:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

बदमाशों ने लग्जरी वाहन से टक्कर मार युवक को बाइक समेत नाले में गिरा दिया फिर लोहे की राड से सिर पर प्रहार कर मौत के घाट उतार दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या जिले के पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के नगर पंचायत भदरसा के पिपरा ताल मोहल्ले के पास लग्जरी सवार बदमाशों ने बाइक सवार युवक को टक्कर मारकर नाले में गिरा दिया। तत्पश्चात बदमाशों ने लोहे के राड से प्रहार कर भतीजे के साथ कचहरी जा रहे युवक को मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस बाइक सवार युवक को मरणासन्न हालत में जिला अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।

एसपी सिटी सीओ अयोध्या सहित पूरा कलंदर पुलिस मौके पर है। वहीं वाहन से भाग रहे बदमाशों को बाइक से पीछा कर रहे भदरसा क्षेत्र के लोगों ने बीकापुर कोतवाली क्षेत्र के काजी सराय के निकट विनायकपुर गांव के पास वाहन छोड़कर भागे दो बदमाशों को बगल में काम कर रहे मनरेगा मजदूरों ने दौड़ाकर पकड़ लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृतक बाइक सवार युवक की पहचान पूरा कलंदर थाना क्षेत्र के पारा कैल निवासी सूरज दुबे पुत्र राम बहोर दुबे के रूप में की गई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें