चिनहट क्षेत्र में देवा रोड पर वाहन की टक्कर से शुक्रवार को एक निजी न्यूज चैनल में कार्यरत पत्रकार गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
आक्रोशित लोगों ने सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन के बाद टाटा मोटर्स के सिक्योरिटी रूम में घुसकर तोड़फोड़ की और विरोध पर वहां मौजूद गार्डों की पिटाई भी की।
पुलिस ने किसी तरह से लोगों को शांत कराया और घायल पत्रकार को लोहिया अस्पताल पहुंचाया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
एक प्राइवेट न्यूज चैनल के संपादकीय विभाग में कार्यरत विकासनगर सेक्टर-चार के निवासी सुशील मिश्रा (28) चिनहट के देवा रोड दोपहर तीन बजे बाइक से कहीं जा रहे थे।