फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप सांसद ने पीएम को लिखा पत्र: सीबीआई से कराई जाए जल जीवन मिशन घोटाले की जांच

Sun, 15 Aug 2021 03:02 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने इस संबंध में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और सीबीआई के निदेशक को पत्र भी लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मिशन के काम के लिए तैयार किए गए आगणन दर से करीब 30-40 फीसदी अधिक दर पर एक कंपनी को टेंडर स्वीकृत किया गया है।
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के यूपी प्रभारी व सांसद संजय सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश प्रभारी व सांसद संजय सिंह ने प्रदेश में हुए जल शक्ति मिशन में हजारों करोड़ रुपये के घोटाले की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री और सीबीआई के निदेशक को पत्र भी लिखा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि मिशन के काम के लिए तैयार किए गए आगणन दर से करीब 30-40 फीसदी अधिक दर पर एक कंपनी को टेंडर स्वीकृत किया गया है। आप सांसद ने यह जानकारी शनिवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों को दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हर घर में स्वच्छ जल पहुंचाने की 1.20 लाख करोड़ रुपये की इस महत्वाकांक्षी योजना के लिए आवंटित धनराशि में मंत्री और कई अधिकारी मिलकर बंदरबांट करने में जुटे हैं। कई ख्यातिप्राप्त कंपनियों के होने के बावजूद नियमों को दरकिनार करके भ्रष्टाचार के आरोपों से घिरी दागी कंपनी रश्मि मेटलिक्स को ठेका दे दिया गया है।

आप सांसद ने पत्रकारों के सामने एसडीएम झांसी की रिपोर्ट सहित कई साक्ष्य पेश रखे। उन्होंने विभागीय मंत्री, प्रमुख सचिव व चीफ इंजीनियर पर घोटाले में शामिल होने का आरोप लगाया है। केंद्र सरकार को भेजे पत्र में संजय सिंह ने कई अफसरों की नकारात्मक रिपोर्ट के बाद भी दागी कंपनी को ठेका देने का आरोप लगाया है। उन्होंने पत्र में जल जीवन मिशन के अधिशासी निदेशक के आदेश पर झांसी के एसडीएम द्वारा की गई जांच रिपोर्ट में पाइप की गुणवत्ता घटिया होने का भी जिक्र किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें