फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोर से कुकर्म, जीआरपी सिपाही गिरफ्तार

Thu, 20 Nov 2014 09:05 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फैजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी के एक सिपाही ने खाकी को शर्मसार कर दिया। फैजाबाद जीआरपी के सिपाही प्रदीप सिंह ने 12 साल के किशोर से स्टेशन परिसर स्थित अपने क्वार्टर में कुकर्म किया।
विज्ञापन


पीड़ित के पिता ने आला अफसरों से शिकायत की तो मामले का खुलासा हुआ। अफसरों के निर्देश पर जीआरपी ने केस दर्ज कर प्रदीप को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रदीप और वारदात वाले दिन उसके साथ ड्यूटी करने वाले एक अन्य सिपाही पवन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। एसपी रेलवे आनंद कुलकर्णी के अनुसार दोनों सिपाहियों की 16 नवंबर को डाउन साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में ड्यूटी थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद प्रदीप ने सुबह प्लेटफार्म पर पान मसाला बेचने वाले किशोर को पकड़ लिया और अपने क्वार्टर में ले जाकर कुकर्म किया।
विज्ञापन


इसके बाद धमकाकर उसे भगा दिया। उन्होंने बताया कि प्रदीप के खिलाफ धारा-377 के तहत केस दर्ज किया गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने नहीं की कार्रवाई

पीड़ित के परिवारीजनों ने प्रभारी निरीक्षक को जानकारी दी लेकिन आरोपी सिपाही के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। तब पीड़ित के पिता ने आला अफसरों से इसकी लिखित शिकायत की।

उनके निर्देश पर प्रदीप को निलंबित कर गिरफ्तार कर लिया गया।

बृहस्पतिवार को फैजाबाद पहुंचे एसपी रेलवे आनंद कुलकर्णी और सीओ रेलवे आरडी यादव ने प्रभारी निरीक्षक डीके वर्मा के आवास पर बंद कमरे में किशोर व उसके पिता से पूछताछ की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें