जीआरपी के एक सिपाही ने खाकी को शर्मसार कर दिया। फैजाबाद जीआरपी के सिपाही प्रदीप सिंह ने 12 साल के किशोर से स्टेशन परिसर स्थित अपने क्वार्टर में कुकर्म किया।
पीड़ित के पिता ने आला अफसरों से शिकायत की तो मामले का खुलासा हुआ। अफसरों के निर्देश पर जीआरपी ने केस दर्ज कर प्रदीप को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया है।
प्रदीप और वारदात वाले दिन उसके साथ ड्यूटी करने वाले एक अन्य सिपाही पवन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। एसपी रेलवे आनंद कुलकर्णी के अनुसार दोनों सिपाहियों की 16 नवंबर को डाउन साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में ड्यूटी थी। ड्यूटी खत्म होने के बाद प्रदीप ने सुबह प्लेटफार्म पर पान मसाला बेचने वाले किशोर को पकड़ लिया और अपने क्वार्टर में ले जाकर कुकर्म किया।
इसके बाद धमकाकर उसे भगा दिया। उन्होंने बताया कि प्रदीप के खिलाफ धारा-377 के तहत केस दर्ज किया गया है।