फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपहृत छात्रा की सहेलियों का हंगामा, पुलिस पर फेंकी चूड़ियां

Tue, 03 Dec 2013 11:18 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सहेली के अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी की मांग लेकर सोमवार सुबह अलीगंज थाना गई छात्राओं ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन


गुस्साई छात्राओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की और यहां मौजूद पुलिसकर्मियों पर चूड़ियां फेंकीं। सीओ के माफी मांगने पर छात्राओं का गुस्सा शांत हुआ।
अलीगंज स्थित एक कॉलेज में बीए फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रही बीकेटी की छात्रा शुक्रवार को संदिग्ध हालात में गायब हो गई थी।

अगले दिन बदहवास हालत में मिली छात्रा ने गांव के ही विवेक सिंह और विकास सिंह सहित दो अन्य लड़कों पर अपहरण का आरोप लगाया था।

पढ़ें- इनके जाल में फंसे तो कोई न बचाएगा

छात्रा का कहना था कि उसे कॉलेज के पास से ही जबरन कार में लाद लिया गया था। आरोपियों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा और अज्ञात स्थान पर ले जाकर पीटा।

किसी तरह वह बदमाशों के चंगुल से भाग निकली। सोमवार सुबह पीड़िता के परिजन प्रधानाचार्य से मदद मांगने गए लेकिन कॉलेज प्रशासन ने उनको बाहर निकलवाकर कॉलेज से बाहर निकाल कर ताला लगवा दिया।

इसकी भनक जब छात्रा की सहेलियों को हुई तो वे भड़क उठीं। करीब सवा सौ छात्राएं थाना पहुंच गईं और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगीं। छात्राओं ने थाने के बाहर सड़क जाम करके पुलिस विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन


पढ़ें- कॉलेज जा रही छात्रा को उठा ले गए कार सवार

कुछ देर बाद छात्राएं थाने के भीतर घुस गईं और पुलिस पर चूड़ियां फेंकी। आक्रोशित छात्राओं ने थाने में घुसकर तोड़फोड़ की और पुलिसकर्मियों से भिड़ गई।
सूचना पर पहुंचे सीओ डॉ. अखिलेश नारायन सिंह ने छात्राओं को 24 घंटे के अंदर अपहरणकर्ताओं की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया। इसी बीच थाने के एक दारोगा जितेंद्र उपाध्याय ने छात्राओं पर अभद्र टिप्पणी कर दी।

इससे छात्राएं आग बबूला हो गईं और पुलिस मुर्दाबाद के नारे लगने लगे। कॉलेज की प्रधानाचार्य प्रेमा पांडेय व पुलिस प्रशासन ने छात्राओं को मनाने की कोशिश की लेकिन कोई असर नहीं हुआ।

पढ़ें- मासूम को मारकर 'अंकल' ने मांगी आठ लाख फिरौती

दरोगा की टिप्पणी से आहत छात्राओं ने निरालानगर ओवर ब्रिज मार्ग जाम कर दिया। करीब एक घंटे तक इस रूट पर जाम लगा रहा जिससे वाहनों की दो किमी लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंचे सीओ ने छात्राओं से माफी मांगी और दारोगा के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाम खत्म हुआ।

छात्राओं का कहना है कि कॉलेज प्रशासन पीड़ित परिवार की मदद के लिए आगे नहीं आ रहा है। सीओ अलीगंज डॉ. अखिलेश नारायन सिंह ने बताया कि दो संदिग्ध युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

(अन्य अपडेट, सच्ची और अच्छी खबरें पढ़ने के लिए आप हमें facebook पर ज्वॉइन करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें