फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉयफ्रेंड के खिलाफ बयान देने पहुंची लड़की कोर्ट के सामने से गायब, लौटी तो सामने आया सच

Wed, 15 Nov 2017 04:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विभूति खंड थानाक्षेत्र के हाईकोर्ट के गेट नंबर-6 के सामने से मंगलवार दोपहर युवती का अपहरण हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने तलाश शुरू किया। करीब पांच घंटे बाद युवती को मुक्त कराया गया।युवती पिता के साथ एक युवक के खिलाफ मजिस्ट्रियल बयान दर्ज कराने आई थी। इसी दौरान वह गायब हो गई।
विज्ञापन


मोहनलालगंज निवासी उसके पिता ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर एसओ विभूति खंड सत्येन्द्र कुमार राय टीम के साथ पहुंचे। पिता से पूछताछ की तो अगवा करने वालों के बारे में जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की।

एसओ ने बताया कि छापेमारी के दौरान इन्दिरानगर के शक्तिनगर में मुनेश्वर शर्मा के घर से युवती मिली। उसे लेकर पुलिस थाने पहुंची। पूछताछ के बाद युवती को पिता को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन


सामूहिक दुष्कर्म के मामले में देना था बयान
एसओ ने बताया कि युवती ने थाने में पुलिस के सामने बयान दिया कि वह विजय से प्रेम करती है। पुलिस के मुताबिक युवती के पिता ने मोहनलालगंज थाने में कुछ दिन पहले सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज कराया। इसमें युवती के प्रेमी विजय को गिरफ्तार किया गया। इसके बाद विजय के पिता ने बंदी प्रत्यक्षीकरण की रिट हाईकोर्ट में डाली। इसकी सुनवाई मंगलवार को थी, जिसमें युवती का बयान दर्ज होना था। एसओ के मुताबिक युवती हाईकोर्ट पहुंचते ही गायब हो गई तो पिता ने अपहरण की सूचना दे दी।   मेरे गलत बयान के कारण पति गया जेल
युवती ने पुलिस के सामने कहा कि उसके गलत बयान के कारण पति जेल चला गया है। वह बालिग है, लेकिन पिता ने केस दर्ज कराया। उन्हीं के दबाव में गलत बयान दिया था। आज भी वह मर्जी से ससुराल गई थी। लेकिन पिता ने अपहरण की सूचना दे दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें