फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाहिए था विदेशी दामाद, फंस गए ठगों के चंगुल में

Tue, 02 Jun 2015 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी दामाद की चाहत में हजरतगंज स्थित नवरत्न ज्वैलर्स के मालिक महेश नाथ अग्रवाल ठगों का निशाना बन गए। ठग मोहन अग्रवाल ने एक मैट्रीमोनियल साइट में महेश नाथ की बेटी की प्रोफाइल देखकर उससे संपर्क किया।
विज्ञापन


खुद को अमेरिका का नागरिक बताते हुए युवती को देखने के लिए इंडिया आने की बात कही। यहां डेढ़ लाख डॉलर सहित कस्टम में फंसने का झांसा देते हुए मोहन अग्रवाल ने कस्टम अफसरों के जरिये सर्राफ से 78,700 रुपये जमा करा लिए।
 
महेश नाथ अग्रवाल ने कथित अमेरिकी मोहन अग्रवाल, कस्टम अफसर अर्चना सिंह और निकोल के खिलाफ हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज करा दिया है।

चौक के गोल बाजार कुंदन मार्केट निवासी महेश नाथ अग्रवाल की बेटी हैदराबाद में एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। बेटी की शादी के लिए उन्होंने एक मेट्रीमोनियल साइट पर उसका प्रोफाइल अपलोड किया था।
विज्ञापन


करीब दो महीने पहले खुद को यूएस निवासी बताते हुए मोहन अग्रवाल ने महेश नाथ अग्रवाल की बेटी से चैटिंग शुरू की। बीते माह मोहन अग्रवाल ने सर्राफ से कहा कि वह उनकी बेटी को देखने के लिए इंडिया आ रहा है।

जाल में फंसकर जमा कराए रुपये

उसने दिल्ली पहुंचने की सूचना दी। कुछ ही देर बाद खुद को कस्टम अफसर अर्चना सिंह बताते हुए किसी महिला ने मोहन अग्रवाल को फोन किया।

अर्चना ने बताया कि मोहन अग्रवाल नाम के अमेरिकी नागरिक को कस्टम ने डेढ़ लाख अमेरिकी डॉलर सहित पकड़ा है। अर्चना ने यह भी बताया कि मोहन अग्रवाल ने इंडिया में किसी भी इमरजेंसी के लिए यही नाम और नंबर बताया है।
 
मोहन के पकड़े जाने की जानकारी पाकर महेश नाथ ने मोहन को छुड़ाने का रास्ता पूछा तो कथित कस्टम अफसर अर्चना सिंह और निकोल ने बताया कि उन्हें 78,700 रुपये का एक एंटी-टेररिस्ट बॉण्ड लेना होगा।

महेश नाथ को आईसीआईसीआई बैंक का एक अकाउंट नंबर देते हुए उसमें रुपये जमा कराने के निर्देश दिए गए। बीती 26 मई को महेश ने बैंक की हजरतगंज स्थित शाखा में रकम जमा करा दी।
विज्ञापन

ऐसे गहराया शक

अगले दिन फिर कथित कस्टम अफसर का फोन आया और उन्होंने डेढ़ लाख रुपये का एक और बांड भरने को कहा तो महेश नाथ को शक हुआ। उन्होंने बेटी से संपर्क कर पूरी बात बताई।

बकौल महेश नाथ, बेटी ने इंटरनेट पर कस्टम विभाग का हेल्पलाइन नंबर लेकर संपर्क किया तो पता चला कि एयरपोर्ट पर किसी को रोकने और बॉण्ड भराने का नियम ही नहीं है।

इसके बाद महेश नाथ और उनकी बेटी ने कथित अमेरिकी नागरिक और कस्टम अफसर अर्चना सिंह और निकोल से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल रिसीव हुई न ही इंटरनेट पर चैटिंग हुई।

महेश ने रविवार को हजरतगंज कोतवाली में तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर विजयमल यादव ने बताया कि दरोगा केएन तिवारी को जांच सौंपी गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें