फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर में लाउडस्पीकर बजाया तो पुजारी को पीटा

Tue, 02 Jun 2015 08:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लाडवा, कुरुक्षेत्र(हरियाणा)
विज्ञापन
विज्ञापन
मंदिर में लाउडस्पीकर बजाने पर कुछ शरारती लोगों ने पुजारी की पिटाई कर दी। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। मामला कुरुक्षेत्र के लाडवा के गांव बपदा की गीता कॉलोनी स्थित मंदिर का है। यहां बज रहे लाउडस्पीकर को कुछ शरारती लोगों ने रविवार रात करीब आठ बजे बंद करा दिया।
विज्ञापन


दुबारा लाउडस्पीकर बजाने पर पुजारी की पिटाई कर दी। इस घटना से गुस्साए कालोनी के लोगों ने लाडवा थाने जाकर हंगामा किया। सूचना पर पुलिस उपाधीक्षक नुपूर बिश्नोई रात में ही करीब 11 बजे लाडवा पहुंचीं और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला और उसके दो बेटों के खिलाफ मामला दर्ज कर दोनों सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

बपदा की गीता कालोनी के बाशिंदों ने बताया रविवार देर शाम को पुजारी अमरीश कुमार भजन लगाकर मंदिर में आरती की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान कुछ शरारती युवकों ने मंदिर में आकर माइक की आवाज बंद कर दी।
विज्ञापन


पुजारी अमरीश कुमार ने जब दोबारा माइक चलाया तो इन्होंने पुजारी हमला किया और उसको मंदिर से घसीट कर पीटा। कालोनी वालों को पता चला तो वे एकत्रित होकर लाडवा थाने पहुंच गए। पुलिस ने भी जब उनकी नहीं सुनी तो उन्होंने थाने में ही हंगामा करना शुरू कर दिया।

गुस्साए लोग थाने के सामने कुरुक्षेत्र-सहारनपुर मार्ग पर जाम लगाने की तैयारी कर ही रहे थे कि पुलिस ने मामला बिगड़ता देख कार्रवाई का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

विधायक से मिलकर की सख्त कार्रवाई की मांग

रात को ही लगभग 11 बजे पुलिस उपाधीक्षक नुपूर बिश्नोई लाडवा पहुंची और पूरी स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पूरी रात के लिए मंदिर परिसर में छह पुलिस कर्मियों को तैनात कर दिया। थाने में भी पुलिस की एक रिजर्व टुकड़ी तैनात कर दी।
 
लाडवा पुलिस ने पुजारी की पिटाई के मामले में एक महिला सहित तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लाडवा थाना प्रभारी अजय दिसौदिया के अनुसार मामले में इस्लाम और इकराम पुत्र जमील एवं उनकी मां के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए इस्लाम व इकराम को रात को ही गिरफ्तार कर लिया गया है।

कालोनीवासी सोनू, रोशन लाल, मोहित, राम सिंह, बलदेव सिंह, विक्रम, कर्मबीर, भूरा, मुकेश, महेश, इंद्रजीत, उषा, बाला देवी, सुनील, कमलेश, रामकली समेत तमाम लोग सोमवार को विधायक डॉ. पवन सैनी से मिले। उन्होंने कहा कि उनकी कालोनी में रहने वाले कुछ लोग अशांति फैला रहे हैं।

एक साल पहले भी गांव के खेड़े पर ये लोग ऐसी घटना कर चुके हैं। पुलिस की शिकायत करते हुए कहा कि जब वह थाने में गए तो पुलिस ने उनको ही गालियां दी और अंदर बंद करने की धमकी दी। विधायक ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया।

विश्व हिंदू परिषद के सह विभाग मंत्री एवं हिंदू हेल्प लाइन के प्रदेश संयोजक मदन मोहन छाबड़ा के मुताबिक सरकारों को ऐसे मामलों में ढील नहीं बरतनी चाहिए। ऐसे तत्वों को ढंग से रहना सिखाना चाहिए। पुलिस-प्रशासन को भी सही और गलत की जांच कर शीघ्र कार्रवाई करनी चाहिए, ताकि विवाद उत्पन्न न हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें