फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: हजरतगंज चौराहा स्थित इंडियन बैंक में लगी आग, दस्तावेज जलकर राख

Fri, 08 Apr 2022 03:12 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

इंडियन बैंक की दूसरी मंजिल पर शुक्रवार दोपहर आग लग गई। इससे हड़कंप मच गया। कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।
विज्ञापन
बैंक के दूसरे तल पर लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हजरतगंज चौराहे पर स्थित इंडियन बैंक के पिछले हिस्से में द्वितीय तल पर शुक्रवार दोपहर आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आग की लपटें निकले लगीं। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने तीन गाड़ियों की मदद से घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। आग से बैंक में रखे आवश्यक दस्तावेज जलकर राख हो गए।

विज्ञापन


हजरतगंज चौराहे पर इंडियन बैंक के पिछले हिस्से पर द्वितीय तल से आग की लपटें और धुआं निकलता देख कर्मचारियों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। कर्मचारियों ने पहले पानी फेंककर आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बेकाबू होते देख दमकल को सूचना दी। कुछ ही देर में हजरतगंज फायर स्टेशन से एफएसओ राम कुमार रावत, सीएफओ विजय कुमार सिंह व अन्य दमकल कर्मी गाड़ियां लेकर पहुंचे। इस बीच आग पास में ही  स्थित ट्रांसफार्मर में भी लग गई।

आनन फानन बिजली की सप्लाई बंद कराई गई। दस्तावेज जल रहे थे। इस कारण धुआं पूरे परिसर में फैल गया। अधिकारी और कर्मचारी बाहर निकल आए। प्रवेश का गलियारा काफी संकरा था इसलिए दमकल कर्मियों को भी अंदर दाखिल होने में मुश्किल हुई।
विज्ञापन


दमकलकर्मियों ने घंटे भर की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। सीएफओ ने बताया कि आग के कारणों की जांच की जा रही है। संभवत: आग शार्टसर्किट से लगी है। बाहर लगा ट्रांसफार्मर भी जल रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें