फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत: खालिस्तान समर्थित आतंकी गोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाई पुलिस, आतंकियों को अत्याधुनिक हथियार उपलब्ध कराने का है आरोपी

Fri, 08 Apr 2022 02:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सीआईए की टीम ने जुआं व राजपुर गांव से चार आतंकियों को 19 फरवरी को पकड़ लिया था। जुआं गांव के सागर उर्फ बिन्नी, सुनील उर्फ पहलवान, जतिन और राजपुर के सुरेंद्र उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर एके-47, पांच विदेशी पिस्तौल व एक देशी पिस्तौल बरामद की गईं थीं। 
विज्ञापन
सोनीपत में प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया आंतकी गोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खालिस्तान समर्थित आतंकियों को विदेशी हथियार उपलब्ध कराने के मुख्य आरोपी आतंकी गुरुप्रीत सिंह उर्फ गोपी को सोनीपत पुलिस पंजाब के लुधियाना से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई है। उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। उसके बाद पुलिस आरोपी से पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


एसएसपी को पंजाब पुलिस व आईबी से मिले इनपुट के बाद सीआईए की टीम ने जुआं व राजपुर गांव से चार आतंकियों को 19 फरवरी को पकड़ लिया था। जुआं गांव के सागर उर्फ बिन्नी, सुनील उर्फ पहलवान, जतिन और राजपुर के सुरेंद्र उर्फ सोनू को गिरफ्तार कर एके-47, पांच विदेशी पिस्तौल व एक देशी पिस्तौल बरामद की गईं थीं। 

आतंकी सागर ने पुलिस को बताया था कि यह हथियार उनको पंजाब के गोपी ने अंबाला में उपलब्ध कराए थे। पंजाब पुलिस ने मोगा के रहने वाले गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी को काबू कर लिया था। उसे सोनीपत सीआईए की टीम पूछताछ के लिए प्रोडक्शन पर लेने के लगातार प्रयास कर रही थी। पहले 3 मार्च, 9 मार्च और 15 मार्च को प्रोडक्शन वारंट लगाया था। लेकिन वह प्रोडक्शन पर नहीं मिल सका था। अब शुक्रवार को सीआईए सोनीपत की टीम आतंकी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर सोनीपत आई है। आरोपी कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें