फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो साल के मासूम को बाप ने कुचलकर मार डाला

Fri, 06 Feb 2015 12:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टिकैतनगर (बाराबंकी)।
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकैतनगर थाना क्षेत्र के गुलामपुरवा गांव में एक व्यक्ति ने बुधवार देर रात अपने दो वर्षीय बेटे की गर्दन पर पैर रखकर उसे मौत के घाट उतार दिया। बेटे का कत्ल करते समय उसने कहा कि इस पर जिन्न सवार है।
विज्ञापन


बच्चे को बचाने दौड़ी पत्नी को भी घायल कर दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार सुबह आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
टिकैतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम गुलामपुरवा निवासी जुनेद ने बुधवार देर रात अपने दो वर्षीय पुत्र मोहम्मद शाहिद रजा उर्फ अदनान को गर्दन पर पैर रखकर मार डाला।

विरोध करने पर पत्नी तहसीन बानो (26) की भी जमकर पिटाई कर दी। बृहस्पतिवार भोर ग्रामीणों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे की मौत व पति की पिटाई से घायल तहसीन बानो का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन


आरोपी युवक की पत्नी तहसीन बानो ने पुलिस को बताया कि बुधवार देर रात उसका इकलौता बेटा अदनान दूध पीने की जिद कर रहा था। तभी उसका पति जुनेद उठा और बच्चे के गर्दन पर पैर रखकर खड़ा हो गया। जब तक वह बेटे को बचा पाती तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Trending Videos
विज्ञापन

आरोपी ने कहा, बेटे पर जिन्न था

बेटे को मौत के घाट उतारने वाले आरोपी जुनेद ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे के ऊपर जिन्न सवार था। उसने जिन्न को मार डाला है। आरोपी ने कहा कि दोपहर 12 बजे तक उसका पुत्र जिंदा हो जाएगा। दरिंदे पिता की इस हरकत से हर किसी में हैरत और गुस्सा का माहौल है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अपने बेटे को मौत के घाट उतारने वाला जुनेद गांव से कुछ दूरी पर इचौली-टिकैतनगर मार्ग स्थित एक मजार पर आए दिन जाता रहता था। वहां बैठकर तंत्र-मंत्र आदि के बारे में जानकारी लिया करता था। अब इस युवक को किसने बताया कि उसके बेटे पर जिन्न का साया है। यह बात पुलिस की जांच के बाद ही पता लग सकेगी।

एएसपी कुलदीप नारायण ने बताया ‌कि ग्राम गुलामपुरवा निवासी एक युवक ने अपने दो वर्षीय बच्चे का गला पैर से दबाकर उसकी हत्या की है। इस मामले में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस वारदात के पीछे तंत्र-मंत्र या झाड़-फूंक आदि के बारे में भी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें