फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाली नोटों की तस्करी में इस देश की पुलिस कर रही मदद

Tue, 13 Aug 2013 08:21 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
जाली भारतीय मुद्रा की तस्करी में नेपाल के कई पुलिसकर्मियों के शामिल होने की जानकारी के बाद नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन


साथ ही सीमा पर तैनात नेपाल के पुलिसकर्मियों की गतिविधियों पर खास नजर रखने की ताकीद की जा रही है।

पिछले दिनों एटीएस द्वारा गिरफ्तार जाली नोट के तस्कर इमरान तेली से रिमांड के दौरान हुई पूछताछ में यह सामने आया था कि नेपाल के कुछ पुलिसर्मियों की मिलीभगत से जाली नोटों की खेप भारतीय सीमा में पहुंच रही है।

ये पुलिसकर्मी न सिर्फ तस्करों के प्रति आंखें मूंदे रहते हैं बल्कि जाली नोटों की खेप सीमा पार कराने में भी अहम भूमिका निभाते हैं।

इसके लिए वे अलग से कमीशन लेते हैं। जांच एजेंसी के अधिकारी इस जानकारी के बाद यह तय नहीं कर पा रहे हैं कि वह इसकी रोकथाम कैसे करें।

बहरहाल विभिन्न जांच एजेंसियों के अधिकारियों से प्रदेश की नेपाल सीमा पर सतर्क ता बढ़ाने के साथ ही नेपाल के पुलिसकर्मियों की गतिविधियों पर भी खास नजर रखने को कहा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाली नोटों की तस्करी में नेपाल के पुलिसकर्मियों के शामिल होने की बात सामने आने की पुष्टि अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था अरुण कुमार ने भी की।

एडीजी ने माना कि इमरान ने पूछताछ में इस तरह की जानकारी दी है और हर संभव तरीके से जाली नोटों की तस्करी की रोकथाम के प्रयास किए जा रहे हैं।

हालांकि, इमरान शुरुआती दौर की पूछताछ में यही बताता रहा था कि नेपाल व बांग्लादेश की तरफ से अब जाली नोटों की तस्करी कम हो गई है और विदेशों से कूरियर के जरिये खेप मंगाई जाती है।

बाद में उसने उगला कि नेपाल के कुछ पुलिसकर्मियों की मदद से नोटों की खेप प्रदेश में पहुंच रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें