स्टोन क्रशर लगाने के नाम पर एक कंपनी ने दूसरी को 80 लाख का चूना लगा दिया। क्रशर में पुराने पुर्जे लगाकर कंपनी ने नए पुर्जों की फर्जी रसीदें लगाकर वसूली की। मामला खुलने पर संबंधित कंपनी ने छह लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
सुगानिया इंफ्राटेक प्राइवेट लि. देशभर में स्टोन क्रशर लगाती है। कंपनी ने 27 अगस्त 2008 को दून में एक कंपनी को क्रशर लगाने का ठेका दिया। कंपनी ने क्रशर लगाकर इसके एवज में सुगानिया से 80 लाख रुपये ले लिए।
कल पुर्जे पुराने निकले
सुगानिया कंपनी के अधिकारियों ने क्रशर का निरीक्षण किया तो ज्यादातर कल पुर्जे पुराने निकले, जबकि स्टोर क्रेशर लगाने वाली कंपनी ने सभी पुर्जे नए होने की रसीद दी थी।
मुकदमा दर्ज
सुगानिया कंपनी के प्रबंध निदेशक विशाल अग्रवाल ने मामले में फर्जीवाड़ा करने वाली कंपनी के अमित बजला, सुमित बजला, हरिकरण शंकर नारायण, कंपनी के महाप्रबंधक गौतम दत्ता, क्षेत्रीय प्रबंधक एन शर्मा, फैक्ट्री इंचार्ज संदीप कुमार के खिलाफ धोखाधड़ी और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा बसंत विहार थाने में दर्ज कराया है।