फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लविवि में छात्रा से छेड़खानी, विरोध पर साथी को पीटा

Fri, 18 Mar 2016 02:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ

सार

  • पीड़ित छात्रा ने मामले की शिकायत प्रॉक्टर ऑफिस में कराई दर्ज।
  • शिकायत सही होने पर तीनों के खिलाफ की जाएगी कड़ी कार्रवाई।
  • तीनों आरोपी छात्रों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में मांगा जवाब।
विज्ञापन
छेड़खानी - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एलयू कैंपस में प्रशासनिक भवन जा रही एक छात्रा से तीन छात्रों के छेड़खानी करने को लेकर हंगामा हो गया। छेड़खानी का विरोध करने पर तीनों छात्रों ने साथी छात्र को पीट दिया।
विज्ञापन


पीड़ित छात्रा ने मामले की शिकायत प्रॉक्टर ऑफिस में दर्ज कराई है। बुधवार सुबह की इस घटना की शिकायत मिलने पर तीनों आरोपी छात्रों को बृहस्पतिवार को नोटिस जारी कर एक सप्ताह में जवाब मांगा गया है। जवाब न मिलने पर तीनों का निलंबन होगा।

बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा ने प्रॉक्टर कार्यालय को दी गई शिकायत में बताया कि बुधवार सुबह वह अपने एक साथी के साथ लविवि के गेट नंबर एक से प्रशासनिक भवन जा रही थी।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

छात्रों को जारी किया जा चुका है नोटिस

छेड़खानी - फोटो : demo pic
तभी गेट के पास खड़े एलएलबी के छात्र विवेक सिंह और बीए सेकंड इयर के छात्र नीरज शुक्ला तथा एक अन्य छात्र सूरज सिंह उसके साथ छेड़खानी करने लगा।
उसके साथी ने जब तीनों को रोका तो वे भिड़ गए।

उसके साथी की पिटाई करने के बाद तीनों उसे मारने की कोशिश की। छात्रा ने मामले की शिकायत दर्ज कराने के लिए हसनगंज थाने और एसएसपी ऑफिस में भी संपर्क किया। जहां पर उसे जांच के बाद मामला दर्ज करने का आश्वासन दिया गया।

लविवि की प्रॉक्टर प्रो.निशि पांडेय का कहना है छात्रा की शिकायत पर जांच की जा रही है। तीनों छात्रों का नोटिस जारी किया जा चुका है। शिकायत सही मिलने पर तीनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें