फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेसी नेता को मारी गोली, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Wed, 09 Apr 2014 02:45 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ से सटे जिले बाराबंकी और फैजाबाद जिले की सीमा पर स्थित असंद्रा इलाके के सरवन टिकथा गांव में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मुनीर अहमद (55) को मंगलवार सुबह गोली मार दी गई।
विज्ञापन


उन पर यह जानलेवा हमला तब हुआ, जब वह गांव के बाहर स्थित स्कूल के पास करीब पौने सात बजे मॉर्निंग वाक कर रहे थे।

हमलावर बाइक सवार तीन बदमाशों ने मुनीर को तीन गोलियां मारीं और भाग गए। घायल मुनीर अहमद को राजधानी के ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया है।

मुनीर अहमद 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर रूदौली विधानसभा से चुनाव लड़े थे। यह मौजूदा समय में कांग्रेस पीसीसी के सदस्य हैं।

मुनीर पूर्व जिला पंचायत सदस्य व पूर्व प्रधान भी रह चुके हैं। क्षेत्राधिकारी रामसनेहीघाट डॉ.राजेश तिवारी का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन


हमलावरों का भी पता नहीं चल सका है। उधर मुनीर अहमद के घर पर ताला बंद है। परिवार के सभी सदस्य लखनऊ में हैं।

हमले के पीछे चुनावी राजनीति मानी जा रही हा। पुलिस को घटना स्थल से दो तमंचे भी मिले है। समझा जाता है कि गोली मारने के बाद बदमाश तमंचा फेंककर भागे है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें