फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर से बुलाकर दोस्त को गोली मारी

Wed, 09 Apr 2014 01:07 PM IST
अमर उजाला, लोनी
विज्ञापन
विज्ञापन
रुपयों के लेनदेन के विवाद में युवक ने दोस्त को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी दोस्त एवं उसके एक अज्ञात साथी के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


आरपीएफ में सब इंस्पेक्टर और मूल रूप से पांची ढिकौली बागपत निवासी धर्मपाल ढाका लोनी रेलवे स्टेशन पर तैनात है। वह पत्नी पद्मा, पुत्र रजनीश(23), अवनीश (17) के साथ न्यू विकासनगर कालोनी में रह रहे हैं।

बड़ा पुत्र रजनीश बीएससी के बाद पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहा है। थाना प्रभारी गोरखनाथ यादव ने बताया कि राहुल निवासी गढ़ी कलंजरी रजनीश का दोस्त है। दोपहर तीन बजे राहुल का फोन आने पर रजनीश रेलवे स्टेशन के पास उससे मिलने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों के बीच रुपयों के लेनदेन पर विवाद हो गया। आरोप है कि राहुल ने रजनीश पर 32 बोर के पिस्टल से दो गोलियां दाग दीं और फरार हो गया। एक गोली रजनीश की जांघ में लगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें