फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस पर फेंक हथगोले, बाइक सवार हुए फरार

Mon, 12 Aug 2013 03:33 PM IST
लखनऊ/संजय त्रिपाठी
विज्ञापन
विज्ञापन
राजधानी में बदमाशों और चोर-उचक्कों की हरकतें थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला नाका कोतवाली के विजयनगर पुलिस स्टेशन का है।
विज्ञापन


जहां बाइक सवार बदमाशों ने पुलिस के ऊपर ही हमला किया और फरार हो गए। फिलहाल पुलिस तफ्तीश करने में जुट गई है।

पुलिस के मुताबिक रविवार रात सवा दो बजे विजयनगर बूथ से सटे एक धार्मिक स्थल के पास एक हेड कांस्टेबल, दो सिपाही और एक होमगार्ड चेकिंग कर रहे थे। अचानक चारबाग सड़क की ओर से तेजी से आए बाइक सवारों ने उन पर हथगोले फेंक दिए।
विज्ञापन


पुलिसकर्मी कुछ समझ पाते इससे पहले चारों ओर धुआं फैल गया और बाइक सवार भाग निकले। इस घटना में कांस्टेबल शेषनाथ तिवारी, सिपाही जयप्रकाश सरोज और होमगार्ड रणविजय घायल हो गए।
विज्ञापन


दिलचस्प बात यह है कि यह घटना उस वक्त हुई जब कुछ ही मिनट पहले एसपी क्राइम चेकिंग ड्यूटी करते हुए वहां से निकले थे।

अभी तक पुलिस किसी को पकड़ नहीं पाई है। मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें