फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिप्रेशन की शिकार बीटीसी छात्रा ने लगाई फांसी

Wed, 13 Jan 2016 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के विकासनगर में एक छात्रा ने फांसी लगा ली। इसी तरह, वजीरगंज में विवाहिता का शव लटका मिला। विकासनगर सेक्टर सी निवासी राम प्रसाद की बेटी रंजीता भारती (25) सीतापुर के एक कॉलेज से बीटीसी की छात्रा थी।
विज्ञापन


किसी बात को लेकर वह कई दिनों से डिप्रेशन में थी। मंगलवार को उसे कॉलेज जाना था। सुबह मां सुशीला उसे जगाने गई तो देखा कि वह अपने कमरे में पंखे में दुपट्टे के सहारे लटक रही थी।

वजीरगंज के मशक्कगंज खेमादोजान निवासी सचिन कश्यप की पत्नी रेनू कश्यप (25) की लाश कमरे में लटकी मिली। सचिन कश्यप ने पुलिस को बताया कि रेनू से किसी बात को लेकर उसका झगड़ा हुआ था।
विज्ञापन


सुबह वह ऑफिस चला गया। इस बीच रेनू ने उसे फोन किया लेकिन उसने फोन नहीं उठाया, जिससे नाराज होकर उसने खुदकुशी कर ली। सीतापुर सिधौली के प्रेमनगर निवासी रेनू के पिता मेवालाल ने जांच की मांग की है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें