फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर रहा था 'धूम-थ्री' का स्टंट, मिली दर्दनाक मौत

Fri, 11 Jul 2014 01:17 PM IST
विवेक त्रिपाठी/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
आलमबाग स्थित ईको गार्डन के पास शनिवार शाम धूम-थ्री मूवी में आमिर खान की तरह बाइक पर स्टंट करने के चक्कर में सचिन बाजपेई (25) की मौत हो गई।
विज्ञापन


हादसे में उसके साथी विशाल सरन (22) का दायां हाथ उड़ गया।

आसपास के लोगों से सूचना पाकर पहुंची पुलिस दोनों को ट्रॉमा सेंटर ले गई जहां चिकित्सकों ने सचिन को मृत घोषित कर दिया। विशाल की हालत गंभीर बताई जा रही है।

नहीं पहना था हेलमेट

सचिन और विशाल शाम करीब पांच बजे पैशन बाइक से वीआईपी रोड से सीधे ईको गार्डन की तरफ जा रहे थे।
बाइक विशाल चला रहा था। उसने हेलमेट भी नहीं पहना था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बाइक की रफ्तार सौ किलोमीटर प्रति घंटा के आसपास रही होगी।

ईको गार्डन के गेट नंबर तीन से चंद कदम पहले विशाल हैंडल छोड़कर बाइक पर खड़ा हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बाइक पर खड़े विशाल ने दोनों हाथ हवा में फैला दिए और जोर से चीखने लगा। इसी दौरान बाइक अचानक लहरा गई और विशाल का संतुलन बिगड़ गया।

दोनों को भर्ती कराया गया ट्रॉमा सेंटर

तेज रफ्तार बाइक एक तरफ डिवाइडर से टकराकर उछली और सड़क पर काफी दूर तक घिसटती चली गई। बाइक के साथ ही विशाल और सचिन भी सड़क पर रगड़ते गए।

सचिन का सिर डिवाइडर से टकराने के चलते फट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक का दायां हाथ उड़ गया। बुरी तरह से लहूलुहान दोनों युवक तड़पने लगे।

किसी ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। आलमबाग पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस बुलवाकर दोनों युवकों को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया।

यहां चिकित्सकों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे युवक को अस्पताल में भर्ती कर लिया गया, उसका हाथ उड़ गया था। युवकों की जेब से मिले मोबाइल के आधार पर पुलिस ने परिवारीजनों से संपर्क किया तब उनके नाम-पते मालूम हुए।
विज्ञापन

पुलिस जुटा रही है जानकारी

आलमबाग इंस्पेक्टर कुलदीप तिवारी ने बताया कि सचिन के पिता का नाम संतोष बाजपेई है और वह बीजी कालोनी में रहता है। विशाल के पिता गोपाल सरन का देहांत हो चुका है और वह आजादनगर फौजी कालोनी में रहता है।

विशाल इलेक्ट्रिक वाइरिंग का काम करता है। इंस्पेक्टर ने बताया कि कुछ दिन से वह कासिमपुर निवासी अशोक वर्मा के घर पर वाइरिंग कर रहा था।

दोपहर को वह अशोक वर्मा की ही बाइक लेकर निकला था। इसके बाद उसने सचिन को साथ ले लिया। इंस्पेक्टर ने कहा कि सचिन और विशाल के बारे में इससे ज्यादा जानकारी नहीं मिल सकी। हालांकि पुलिस और जानकारी जुटाने में लगी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें