फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब पुलिस ने स्कूल में लगवाई मुर्गों की क्लास

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल कांगड़ा के ऐतिहासिक स्कूल में वीरवार को अनोखा नजारा देखने को मिला। स्कूल के परांगण में मुर्गों की क्लास लगी थी। मामला मनूरपुर के ऐतिहासिक किले में स्थित ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल का है।
विज्ञापन


जहां पर दसवीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के दौरान अपने चहेतों को नकल करवाने आए बाहरी तत्वों की पुलिस ने खूब क्लास लगाई। पुलिस ने स्कूल परिसर की घेराबंदी कर 30 युवकों को पकड़ा और उन्हें मुर्गा बनाया।

औचक कार्रवाई के दौरान परीक्षा हाल से करीब दो बोरी नकल सामग्री भी बरामद की गई। डीएसपी मनोज जोशी ने बताया कि ब्यायज स्कूल में कंपार्टमेंट परीक्षा चल रही थी।
विज्ञापन

स्कूल के चारों तरफ पुलिस ने लगाया घेरा

भारी संख्या में आउटसाइडर अपने चहेतों को नकल करवा रहे थे। एक युवक परीक्षा हाल के अंदर घुस गया। होमगार्ड जवान ने उसे रोका तो उसने होमगार्ड जवान से हाथापाई की और उसके कपड़े फाड़ दिए।

उसकी पहचान अंशुल कुमार निवासी बारल के रूप में हुई। पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 186 के तहत मामला दर्ज किया है। इसके बाद पुलिस ने स्कूल परिसर को चारों ओर से घेर लिया।

इस दौरान वहां करीब ढाई दर्जन आउटसाइडरों को नकल सामग्री के साथ पकड़ा और कान पकड़ाकर उन्हें मुर्गा बनाया।
विज्ञापन

सभी आउटसाइडरों को थाने लाया गया

सूचना मिलने के बाद एसडीएम अश्वनी सूद भी मौके पर पहुंचे। सभी आउटसाइडरों को थाने लाया गया और उनके मोबाइल पुलिस ने कब्जे में ले लिए।

डीएसपी के अनुसार फिलहाल सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया है। उनके माता-पिता को थाने बुलाया है। एसडीएम ने बताया कि मौके से दो बोरे नकल सामग्री जब्त की है। प्रशासन इस सारे मामले की रिपोर्ट स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव को भेज रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें