फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेल होने पर पाप ने डांटा तो कर ली सुसाइड

Fri, 11 Mar 2016 10:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विक्‍की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पैरेंट्स-टीचर मीटिंग में शिकायत मिलने पर पिता ने बेटे विक्की को डांटा। उसे डांट बर्दाश्त नहीं हुई और घर आकर उसने सुसाइड नोट लिखा और फांसी लगा ली। मामला विभूतिखंड स्थित मंडी परिषद कॉलनी निवासी इंदल प्रसाद के घर का है। 
विज्ञापन


इंदल प्रसाद गोरखपुर में डिप्टी डायरेक्टर हैं। विक्की गोमतीनगर स्थित एमिटी स्कूल में 11वीं का छात्र था। इस वर्ष वह फेल हो गया था। बृहस्पतिवार को स्कूल में पैरेंट्स-टीचर मीटिंग थी, जिसमें टीचर ने विक्की की पढ़ाई पर ध्यान देने पर जोर देने को कहा था। 

एसओ विभूतिखंड सत्येंद्र कुमार राय ने बताया कि घर लौटते वक्त माता-पिता ने पढ़ाई को लेकर विक्की को डांटा। इससे दुखी विक्की सोने की बात कहकर अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन

कमरे में फंदा बनाकर लटक गया ‌विक्की

एमिटी स्कूलों में छात्रों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
दोपहर ढाई बजे तक वह कमरे से नहीं निकला तो बड़े भाई ऋषभ ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर उसने खिड़की से झांका तो होश उड़ गए। 

विक्की पंखे से फंदा बनाकर लटका हुआ था। कुंडी तोड़कर उसे नीचे उतारा। विक्की को सहारा अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

पुलिस को कमरे से विक्की के हाथों लिखा सुसाइड नोट मिला है। इसमें विक्की ने पिता से रिश्तों में दूरियां, परिवार में ट्रस्ट और सपोर्ट न मिलने से दुखी होकर जान देने की बात लिखी है।

तीन विषय में फेल था विक्की

एमिटी स्कूलों में छात्रों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विक्की तीन विषय में फेल था। बाकी विषयों में भी उसके नंबर काफी कम आए थे। पैरेंट-टीचर मीटिंग में विक्की के पिता इंदल प्रसाद और मां सरिता को रिजल्ट दिखाया गया तो वह निराश हो गए। 

क्लास टीचर ने विक्की की कई कमजोरियों की जानकारी देते हुए उस पर अतिरिक्त ध्यान देने की बात कही। उन्होंने कहा कि पढ़ाई में विक्की को और मेहनत करनी है। रिजल्ट देखने के बाद तीनों घर आ रहे थे तभी इंदल प्रसाद ने विक्की को डांटना शुरू कर दिया था। घर पर भी उन्होंने उसे बुरा-भला कहा।

अमूमन पैरेंट-टीचर मीटिंग में सरिता अकेले ही जाती थीं लेकिन बुधवार को एक मीटिंग के सिलसिले में इंदल प्रसाद लखनऊ आए और घर पर रुक गए। बृहस्पतिवार को पैरेंट्स-टीचर मीटिंग की जानकारी पाकर उन्होंने भी साथ चलने की बात कही। यहां बेटे के रिजल्ट का पता लगते ही उनका धैर्य जवाब दे गया और उसे डांट दिया।
विज्ञापन

'एक बेटा गया तो पापा को फर्क नहीं पड़ेगा'

एमिटी स्कूलों में छात्रों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
'मैं ये सुसाइड इसलिए कर रहा हूं क्योंकि मैंने सिर्फ अपने घर वालों का पैसा और वक्त वेस्ट किया है। मेरे पापा ने मुझे कभी सपोर्ट नहीं किया। उन्होंने फैमिली रिलेशन पर भी ध्यान नहीं दिया कभी। 

हर वक्त अपनी ईमानदारी की नौकरी और मेरे बारे में हर एक बुराई दूसरों को बताई। उनका अगर एक बेटा कम हो जाएगा तो उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ेगा, ऐसा उन्होंने खुद बोला है। 

अगर एक फैमिली में ट्रस्ट और सपोर्ट न हो तो फैमिली बेकार है। मुझे अब और नहीं रहना इस घर में। मैने बहुत ट्रबल किया है अपने पापा को, अब मैं उनकी इस परेशान को हमेशा के लिए सॉल्व कर रहा...'
- सागर।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें