फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीयू में होती थी सप्लाई, 1.22 करोड़ की कोकीन बरामद

Fri, 11 Mar 2016 08:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
ड्रग्स सप्लाई
विज्ञापन
पुलिस ने एक करोड़ 22 लाख रुपये की कोकीन के साथ एक नाइजीरिया के नागरिक को दबोचा है। आरोपी की पहचान फेमी एलीजा के रूप में हुई है। पुलिस की मानें तो आरोपी डीयू नॉर्थ कैंपस में छात्रों को कोकीन सप्लाई करता था।
विज्ञापन


नशे के आदी रहे एक युवक की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को इंद्रलोक से दबोचा है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त मधुर वर्मा ने बताया कि एएटीएस (एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वायड) ने अक्तूबर 2015 में एक नाइजीरियन को पकड़कर उससे मियाऊ-मियाऊ ड्रग्स बरामद किया।
विज्ञापन

डीयू के छात्रों को 2013 से कोकीन सप्लाई हो रही थी

रेव पार्टी
इस मामले की छानबीन में नशे के आदी एक युवक ने बुधवार को अन्य नाइजीरियन के ड्रग्स बेचने की सूचना दी। जानकारी जुटाने के बाद पता चला कि नाइजीरियन इंद्रलोक तिराहे के पास आने वाला है।

पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया। वह इंद्रलोक में 10 ग्राम कोकीन सप्लाई करने आया था। बाद में उसकी निशानदेही पर 122.74 ग्राम कोकीन बरामद की गई।

आरोपी ने बताया कि वह रेव पार्टीज और डीयू के छात्रों को 2013 से कोकीन सप्लाई कर रहा था। उसका दोस्त केलविन उसे अफ्रीका से खाने के डिब्बों में पार्सल में ड्रग्स भेजता है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें