फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चे ने ही की मासूम बच्ची से रेप की कोशिश!

विज्ञापन
विज्ञापन
इसे हवस कहें, हैवानियत या फिर नासमझी में की गई एक हरकत, लखनऊ के एक प्राइवेट स्कूल में कुछ ऐसा हुआ है जिसे किसी एक श्रेणी में रख पाना काफी मुश्किल है।
विज्ञापन


मामला लखनऊ के सबसे पॉश इलाकों में से एक इंदिरा नगर का है। यहां सेक्टर 13 के एक निजी स्कूल में केजी की बच्ची के साथ जो वारदात हुई, उससे वो खुद तो सदमे में है ही, उसका परिवार भी सहम गया है।

अपनी लाडली बेटी की सेफ्टी के लिए जिन पैरेंट्स ने हजारों रुपये फीस देकर उसका दाखिला एक प्राइवेट स्कूल में करवाया, वहीं उनकी बेटी से बलात्कार की कोशिश हो गई। पांच साल की बच्ची पर एक लड़का झपट पड़ा।
विज्ञापन


दरअसल, सोमवार दोपहर बेटी जब ट्वायलेट गई, तो वहां अंधेरा था और पहले से ही एक लड़का उसमें मौजूद था। अंधेरे का फायदा उठाकर लड़के ने पहले तो बेटी को पकड़ा फिर अश्लील हरकतें करने लगा।
विज्ञापन

पुलिस से बोले पैरेंट्स, लड़के को जाने दें

डर से बुरी तरह सहमी बेटी की चीख निकली, तो आस-पास की क्लास से बच्चे और टीचर्स ट्वायलेट की तरफ भागे। वहां देखा तो मामला शर्मसार करने वाला था। मासूम बच्ची के साथ रेप करने की कोशिश कर रहा लड़का खुद ही 12 साल का था।

स्कूल प्रशासन ने बच्ची के मां-बाप को फोन किया और उन्हें तुरंत स्कूल बुला लिया। पुलिस को भी खबर कर दी गई। इस दौरान, लड़की का मेडिकल जांच हुई, तो पता चला कि उसे किसी तरह की अंदुरूनी या बाहरी चोट नहीं आई है।

इसके बाद, परिवार ने एफआईआर दर्ज कराने से मना कर दिया। उन्होंने पुलिस से स्कूल प्रशासन और लड़के का फटकार लगाने की गुजारिश की, ताकि आगे से ऐसी घटना किसी बच्ची के साथ न हो।

इस लड़के की मां स्कूल में ही सफाई का काम करती है। उसकी चाहत थी कि बेटा स्कूल में ही थोड़ा-बहुत काम करके चंद पैसे भी कमाएगा और पढ़ाई भी कर लिया करेगा, लेकिन उसका बेटा ऐसी हरकत भी कर सकता है उसने कभी सोचा भी नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें