फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल से घर लौट रही लड़की से चलते ऑटो में रेप की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
स्कूल से घर लौट रही कक्षा नौ की एक छात्रा को तीन मनचलों ने सरेराह अगवाकर चलते ऑटो में रेप का प्रयास किया। दिनदहाड़े शहर के बीचोबीच हुई इस वारदात से हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


छात्रा के शोर मचाने पर पब्लिक ने ऑटो का पीछा किया। भीड़ आती देख दो आरोपी तो भाग निकले लेकिन एक हत्थे चढ़ गया। पब्लिक ने उसे जमकर पीटा फिर पुलिस के हवाले कर दिया।

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी एक स्कूल में कक्षा 9 की छात्रा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर एक बजे वह स्कूल में छुट्टी होने के बाद अपने घर के लिए जा रही थी तभी एक ऑटो पर सवार तीन युवक पहुंचे और छेड़छाड़ करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑटो में जबरदस्ती बैठाकर रेप की कोशिश

आरोप है कि तीनों युवक छात्रा को जबरन ऑटो में बैठाकर भाग निकले और चलते ऑटो में उससे रेप का प्रयास किया। इस दौरान छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया जिसके बाद आसपास के लोगों ने ऑटो का पीछा किया।

भीड़ को आता देख दो आरोपी तो भाग निकले जबकि एक आरोपी सोनू उर्फ हुसैन अली निवासी चंदना मोहल्ला को पकड़ लिया गया। पकड़े गए आरोपी की जमकर पिटाई करने के बाद लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया है और दो अन्य आरोपियों की तलाश किए जाने की बात कह रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें