फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: आलमबाग में गश्त पर निकली पुलिस टीम पर हमला, तीन पुलिसकर्मी घायल, जीप क्षतिग्रस्त

Sun, 12 Sep 2021 01:10 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

आलमबाग में पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। इस हमले में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। वहीं, पुलिस जीप क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलमबाग इलाके में शुक्रवार देर रात गश्त पर निकली पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन


आलमबाग कोतवाली में उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह शुक्रवार रात जीप से गश्त पर निकले थे। उनके साथ हमराही चालक अंकित व आरक्षी मनोज भी था। मवैया में श्रम विहार नगर के पास सामने से स्कूटी सवार दो संदिग्ध युवक आते दिखे।

पुलिस के रोकने पर स्कूटी सवार संतोष शर्मा उर्फ गुलशन निवासी श्रम विहार नगर ने पुलिसकर्मियों को गालियां देते हुए झोपड़पट्टी के लोगों से चिल्लाकर कहा कि ये लोग हमारा धंधा नहीं चलने दे रहे हैं, मारो इन्हें।
विज्ञापन


इस पर झोपड़ियों से निकले छह-सात युवक व युवतियों ने पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। इससे तीनों पुलिसकर्मी घायल हो गए और जीप क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में उपनिरीक्षक प्रदीप सिंह ने संतोष शर्मा उर्फ गुलशन, मनोरमा, हिना, सोनी, शिवा, करन, तूफान साहू आदि के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें