राजधानी लखनऊ के कृष्णानगर क्षेत्र में रविवार रात मसाज पार्लर आए ग्राहक को संचालक व उसके बाउंसरों ने कातिलाना हमला करके खून से लथपथ कर दिया।
पुलिस को आता देख संचालक अपने बाउंसरों संग भागने लगा। पुलिस ने संचालक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार करके कातिलाना हमले की रिपोर्ट दर्ज की है।
पुलिस के मुताबिक, सरोजनीनगर हनुमानपुरी कॉलोनी निवासी अमर दीप दीक्षित ने एक माह पहले ढाई हजार रुपये का मसाज का पैकेज बुक कराया था। रविवार शाम करीब सात बजे वह मसाज पार्लर आया था।