फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कों संग नया साल मनाना पड़ा मंहगा, छात्रा की निर्मम हत्या

Sun, 03 Jan 2016 07:53 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, त्यूनी
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों के साथ नए साल के पहले दिन घूमने गई नवीं की छात्रा का चकराता-त्यूनी मोटर मार्ग के किनारे पेड़ से लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


परिजनों ने दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई है। राजस्व पुलिस भी प्रथम दृष्टया यही मान रही है। माना जा रहा है कि आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटका दिया गया। राजस्व पुलिस ने छात्रा के साथ गए दो युवकों अजहर खान और निक्की के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

दो अन्य युवकों दीपक और विनोद को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। छात्रा की हत्या से गुस्साए लोगों ने सुबह नौ से दोपहर 12 बजे तक सड़क पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। उनकी मांग थी कि हत्यारों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए। घटना के बाद से अजहर और निक्की भी लापता हैं। घटना त्यूनी तहसील के राजस्व क्षेत्र भंद्रोली की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतका नवीं की छात्रा थी। उसका परिवार मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है।
Trending Videos
विज्ञापन

परिजनों का आरोप दुष्कर्म के बाद हुई है हत्या

बताया गया कि एक जनवरी को नया साल मनाने के लिए वह अपने परिचित अजहर खान निवासी अंबाड़ी और निक्की निवासी डाकपत्थर के साथ बाइक से कोटी कनासर गई थी।

उनके साथ दीपक और विनोद दोनों निवासी इछाड़ी तहसील कालसी भी थे। वे स्कूटी से गए थे। शाम को दीपक और विनोद तो लौट आए, लेकिन सपना के साथ अजहर खान और निक्की नहीं लौटे। इससे चिंतित परिजनों ने सपना की खोजबीन शुरू की।

देर रात अजहर खान और निक्की की बाइक लावारिस हालत में रोटा खड्ड के पास मिली। इसके बाद छात्रा के परिजनों की चिंता और बढ़ गई। वह रातभर इंतजार करते रहे। शनिवार सुबह करीब नौ बजे कुछ लोगों ने सड़क के किनारे पेड़ से लटका सपना का शव देखा। छात्रा के दोनों घुटने जमीन पर टिके थे।

पेड़ से लटका शव देख परिजन रोने लगे। इससे गुस्साए लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। लोगों ने दोपहर 12 बजे तक प्रदर्शन किया। सूचना पर पहुंचे राजस्व उपनिरीक्षक भोपाल दास, सुखदेव जिनाटा ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया। छात्रा के भाई नरेंद्र का आरोप है कि अजहर खान और निक्की उसे बहला फुसला कर ले गए।

उसके साथ दुष्कर्म किया फिर हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया। तहसीलदार डीडी वर्मा ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर धराएं बढ़ाई जाएंगी। प्रथम दृष्टया यही प्रतीत होता है कि दुष्कर्म के बाद छात्रा की हत्या की गई है। राजस्व पुलिस दीपक और विनोद से पूछताछ कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें