फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध धर्मांतरण मामला: एटीएस ने उमर गौतम के बेटे अब्दुल्ला को किया गिरफ्तार, अब तक 16 हुए अरेस्ट

Sun, 07 Nov 2021 05:22 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

यूपीएटीएस ने अवैध धर्मांतरण के आरोपी मौलाना उमर गौतम के बेटे अब्दुल्ला को गिरफ्तार किया है। वह धर्मांतरित हुए लोगों को धन वितरण का काम करता था। उसके खाते में 75 लाख रुपये आने का प्रमाण मिला है।
विज्ञापन
अब्दुल्ला - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी एटीएस ने अवैध धर्मांतरण गिरोह के सिंडिकेट से जुड़े मौलाना उमर गौतम के बेटे अब्दुल्ला को गौतमबुद्घ नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। वह नई दिल्ली के जामिया नगर बाटला हाउस का निवासी है। अवैध धर्मांतरण के मामले में अब तक देश भर से 16 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं जिनमें मौलाना उमर गौतम, मौलाना कलीम सिद्दीकी भी शामिल हैं।

विज्ञापन


धर्मांतरण सिंडिकेट के संचालन हेतु विदेशों से भारी फंडिंग की गई थी। उमर गौतम व उसके साथियों को विदेशों से लगभग 57 करोड़ रुपये की फंडिंग हवाला एवं अन्य माध्यमों से की गई थी जिसके खर्च का ब्यौरा उमर गौतम व उसके साथी नहीं दे सके थे। आरोपियों के खातों में यूके, अमेरिका व अन्य खाड़ी देशों से भी भारी मात्रा में हवाला व अन्य माध्यमों से धन का आना प्रमाणित हुआ है।

जांच में पाया गया कि अब्दुल्ला पुत्र उमर गौतम धर्मांतरित हुए लोगों को धन वितरित करने का काम करता था। वह धर्मांतरण सिंडिकेट के सह अभियुक्तों जहांगीर आलम, कौसर व फराज शाह से सीधे व सक्रिय रूप से जुड़ा है और मौलाना उमर गौतम द्वारा संचालित अल फारुखी मदरसा व मस्जिद तथा इस्लामिक दावा सेंटर के संचालन का काम देखता है।
विज्ञापन


अब्दुल्ला के विभिन्न खातों में अब तक 75 लाख रुपये का आना प्रमाणित हुआ है जिसमें लगभग 17 लाख रुपये विदेश से आए हैं। इन पैसों को अब्दुल्ला अपने पिता व अन्य सह अभियुक्तों के साथ मिलकर धर्मांतरित हुए व्यक्तियों में वितरित करता था। अभियुक्त अब्दुल्ला धर्मांतरण के इस सिंडिकेट का महत्वपूर्ण सदस्य है और मौलाना उमर गौतम के धर्मांतरण के सभी कार्यों में मौलाना का प्रमुख सहयोगी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें