पढ़ाई करने लंदन गई गोमती नगर की एक युवती को उसके पूर्व सहपाठी ने बुरी तरह परेशान कर रखा है। उसने फेसबुक पर विभिन्न अकाउंट पर आपत्तिजनक संदेश पोस्ट कर डाले।
बेटी का दुखड़ा सुन पिता ने डीजीपी से शिकायत की। इस पर गोमती नगर थाने में केस दर्ज किया गया है। अश्लील मैसेज से परेशान एक अन्य छात्रा के पिता ने भी गोमती नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुलिस के मुताबिक, गोमती नगर क्षेत्र की एक लड़की 11 साल पहले सीएमएस में पढ़ती थी। इस दौरान सहपाठी ऋषभ वार्ष्णेय नामक सहपाठी ने उससे करीबी बनाने की कोशिश की। छात्रा ने कई बार उसे झिड़का लेकिन, वह परेशान करता रहा।
इसके बाद छात्रा ने दिल्ली के एक कॉलेज में दाखिला लिया। ऋषभ ने उसका पीछा नहीं छोड़ा। उसके घर के चक्कर काटता तो कभी कॉल करके तंग करता। तंग छात्रा ने अपने माता-पिता से शिकायत की।
स्क्रीन शॉट के साथ की शिकायत
demo pic
उन्होंने ऋषभ को फटकारा और सख्त हिदायत दी। ऋषभ कुछ दिन शांत रहा। दिल्ली में पढ़ाई पूरी करके छात्रा लंदन चली गई। ऋषभ ने दोबारा तंग करना शुरू किया। इस बार उसने अलग-अलग फेसबुक अकाउंट बनाए। छात्रा को लेकर आपत्तिजनक संदेश पोस्ट कर डाले।
छात्रा के घर पर चिट्ठी भेजी। इससे परेशान छात्रा ने पिता को कॉल करके दुखड़ा सुनाया। हरकतें बर्दाश्त से बाहर होने पर पिता ने फेसबुक पर पोस्ट संदेशों के स्क्रीन शॉट के साथ डीजीपी से शिकायत की।
उन्होंने हजरतगंज की डालीबाग कॉलोनी के ट्रांजिट हॉस्टल में रहने वाले ऋषभ के दो मोबाइल नंबर भी डीजीपी को बताए। डीजीपी के आदेश पर गोमती नगर थाने में केस दर्ज करके तफतीश एसआई वीरेंद्र यादव को सौंपी गई है।
चार मोबाइल नंबरों से भेजे आपत्तिजनक संदेश
demo pic
उधर, चिनहट के एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा के पिता ने गोमती नगर के विनय खंड निवासी सुशील कुमार कश्यप के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
आरोप है कि सुशील ने चार मोबाइल नंबरों से उनकी बेटी को आपत्तिजनक मैसेज भेजे। उसे बदनाम करने की धमकी दी।
इतना नहीं नहीं छात्रा की फर्जी मेलआईडी बनाकर फेसबुक अकाउंट खोलकर आपत्तिजनक बातें पोस्ट की हैं। हरकतों से त्रस्त छात्रा ने वीमेन पावर लाइन-1090 व साइबर क्राइम सेल में भी शिकायत की है।