फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसेरे भाई ने दी तेजाब से नहलाने की धमकी

Thu, 19 Mar 2015 02:41 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र की रहने वाली बीए सेकेंड ईयर की छात्रा को उसके ही मौसेरे भाई ने एकतरफा प्रेम के विरोध पर तेजाब से नहलाने की धमकी दी है।
विज्ञापन


इससे सहमी छात्रा के घरवालों ने मुख्यमंत्री  अखिलेश यादव से शिकायत की थी। इस पर डीएम राजेशखर को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

बीते दिन डीएम ने एसएसपी यशस्वी यादव को पत्र लिखकर मामले में एफआईआर दर्ज कराने और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कहा था।

आरोपी छात्रा के मकान के बगल में ही रहता है। छात्रा के परिवारीजनों का कहना है कि परिवार का सदस्य होने के कारण आरोपी का घर आना-जाना रहता है और वह अक्सर छात्रा से छेड़छाड़ करता है।
विज्ञापन

होली पर दी थी धमकी

एएसपी पूर्वी रोहित मिश्रा का कहना है कि आलमबाग इंस्पेक्टर को आरोपी को पकड़ने के लिए लगाया गया है।

छात्रा की मां के अनुसार बीती होली में आरोपी उनके घर आया था और रंग खेलने का दबाव बनाने पर परिवारीजनों को शक हुआ।

मां ने भी मना किया था, लेकिन वह नहीं माना। इस पर दोनों पक्ष में विवाद हुआ था और आरोपी ने अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दी थी।

छात्रा के परिवारीजन दहशत में हैं। उन्होंने छात्रा के घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी है। पीड़िता की मां का कहना है कि बहन से शिकायत की लेकिन उन्होंने भी अपने बेटे को समझाने की कोशिश नहीं की। इससे आरोपी का हौसला और बढ़ गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें