फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोखा देकर धर्मांतरण कराने का मामला: अब्दुल्ला को छह दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश

Wed, 10 Nov 2021 11:06 AM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

धोखा देकर धर्मांतरण कराने और इसके लिए फंडिंग करने के आरोपी गिरफ्तार उमर गौतम के बटे अब्दुल्ला को छह दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजने का आदेश दिया गया है।
विज्ञापन
अब्दुल्ला (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गरीब और असहायों को धोखा व प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने वालों को फंडिंग करने के मामले में गिरफ्तार उमर गौतम के बेटे अब्दुल्ला को एटीएस के विशेष न्यायाधीश योगेंद्र राम गुप्ता ने 6 दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजने का आदेश दिया। एटीएस आरोपी को 10 नवंबर की सुबह 10 बजे से 16 नवंबर की सुबह 10 बजे तक कस्टडी में लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि एटीएस ने 8 नवंबर को अर्जी देकर कोर्ट से अब्दुल्ला को सात दिन की पुलिस कस्टडी रिमांड पर देने की मांग की थी। इसमें कहा गया कि उमर गौतम को सहयोग करने के आरोप में अब्दुल्ला को नोएडा से गिरफ्तार किया गया था।

उसने विदेशों से धन प्राप्त करके पिता व सहयोगियों के साथ मिलकर धर्म परिवर्तन करने वालों को धन बांटा। अदालत ने एटीएस की अर्जी को मंजूर करते हुए कहा है कि अगर पुलिस रिमांड की अवधि के दौरान आरोपियों से ठोस साक्ष्य प्राप्त होते हैं तो यह आयोजन के लिए महत्वपूर्ण होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें