फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: किशोरी को अगवा कर पांच दिन तक दुष्कर्म, केस दर्ज

Thu, 15 Jul 2021 05:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी

सार

पांच दिन बाद किसी तरह किशोरी वहां से भाग निकली। केस दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी शहर स्थित एक मोहल्ला निवासी किशोरी नौ जुलाई की रात घर के समीप हैंडपंप पर पानी भरने गई थी। इसी बीच पहले से घात लगाए बैठा एक युवक उसे उठा ले गया। आरोप है कि एक मकान में पांच दिन तक उसे रखकर दुष्कर्म करता रहा।

विज्ञापन


पांच दिन बाद किसी तरह किशोरी वहां से भाग निकली। केस दर्ज कर पीड़िता का चिकित्सीय परीक्षण कराने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।

कोतवाली क्षेत्र के शहर स्थित एक मोहल्ला की रहने वाली किशोरी पांच दिन पूर्व रात में अपने घर के समीप लगे हैंडपंप से पानी भरने गई थी। इसी बीच शहर के ही रहने वाले रवि उर्फ रफी मोहम्मद ने उसे अगवा कर लिया।

किशोरी के गायब होने के बाद घर वालों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। पांच दिन बाद बुधवार रात किशोरी घर वापस आई तो उसने पूरी दास्तान घर वालों को सुनाई। किशोरी ने बताया कि रफी ने पांच दिन तक उसके साथ दुष्कर्म किया। परिजन उसे लेकर थाने गए और नामजद तहरीर दी। तहरीर मिलते ही पुलिस ने केस दर्ज कर पीड़िता को महिला सिपाही के साथ चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन


प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट समेत अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर पीड़िता को चिकित्सकीय परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा गया है। कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें