फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र का अपहरण, पांच लाख रुपये फिरौती मांगी

Tue, 26 May 2015 02:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नरही के एक हॉस्टल में रहकर सीपीएमटी की तैयारी कर रहे सीतापुर के छात्र मो. उवैश खान का तीन दिन पहले अपहरण कर लिया गया। उवैश को छोड़ने के बदले फिरौती में मोटी रकम देने का फोन आया तो परिवारीजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


उन्होंने हजरतगंज पुलिस से संपर्क कर दो ठेकेदार सहित छह लोगों के खिलाफ अपहरण की एफआईआर दर्ज कराई है।

हजरतगंज पुलिस के अलावा क्राइम ब्रांच, साइबर सेल, सर्विलांस सेल और डीआईजी रेंज की स्पेशल टीम छात्र का पता लगाने में जुटी है। पुलिस की एक टीम शाहजहांपुर व रामपुर में उवैश की तलाश कर रही है।

सीतापुर के लहरपुर नई बस्ती निवासी मुजम्मित खान का बेटा उवैश बीते शुक्रवार की रात करीब सवा नौ बजे हॉस्टल से दवा लेने की बात कहकर निकला था।

कुछ ही देर बाद एक नंबर से उसके मामा के फोन पर एक कॉल आई, जिसमें उवैश के अपहरण की बात कहते हुए पांच लाख रुपये फिरौती मांगी गई। अपहरण की जानकारी पाकर परिवारीजनों के होश उड़ गए।
विज्ञापन

विज्ञापन

इस तरह हुआ मामले का खुलासा

घबराए परिवारीजन हॉस्टल पहुंचे लेकिन संचालक ने किसी भी प्रकार की जानकारी से पल्ला झाड़ दिया। इसके बाद मुजम्मित ने हजरतगंज पुलिस से संपर्क किया।

उन्होंने सीतापुर के नई बस्ती लहरपुर निवासी ठेकेदार शरीफ खां और अतीक के अलावा कटरा निवासी नफीस व संतोष शुक्ला, मीरान टोला लहरपुर के शब्बीर और अयाज उर्फ समी पर अपहरण का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।

सर्विलांस से पता चला है कि जिस फोन से फिरौती की मांग की गई उसकी लोकेशन हजरतगंज चौराहा की मिली है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि सोमवार देर रात उवैश के बारे में अहम सुराग हाथ लगे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें