फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी: थाने लाए गए पीड़ित को सिपाही ने बर्बरता पूर्वक पीटा, तलवों व कमर के निचले हिस्सों में बरसाई लाठियां

Thu, 15 Jul 2021 06:07 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी

सार

अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सेमरहवा मजरे जंगल रामनगर निवासी गया प्रसाद गुरुवार को डीएम व एसपी को शिकायती पत्र देने जिला मुख्यालय पहुंचा। गया प्रसाद का कहना था कि पूर्व प्रधान के पुत्र रवींद्र के इशारे पर सिपाही चंदन कनौजिया ने थाने में उसे जमकर पीटा।
विज्ञापन
पीड़ित गया प्रसाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपनी भूमि पर छज्जा निकालने का विरोध कर रहे एक पीड़ित की थाने में बर्बरता पूर्वक पिटाई का मामला सामने आया है। पीड़ित ने डीएम-एसपी को शिकायती पत्र देकर पिटाई करने वाले सिपाही पर कड़ी कार्रवाई नहीं करने पर परिवार संग आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।

विज्ञापन


अमेठी कोतवाली क्षेत्र के सेमरहवा मजरे जंगल रामनगर निवासी गया प्रसाद गुरुवार को डीएम व एसपी को शिकायती पत्र देने जिला मुख्यालय पहुंचा। गया प्रसाद का कहना था कि पिछले आठ जुलाई को उनके पड़ोसी कामता प्रसाद अपने शौचालय भवन का छज्जा उनकी भूमि पर निकाल रहे थे।

उन्होंने इसकी सूचना डायल 112 पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को थाने लाई। पूर्व प्रधान के पुत्र रवींद्र के इशारे पर सिपाही चंदन कनौजिया ने थाने में उसे जमकर पीटा। गया प्रसाद के अनुसार चंदन ने उसे तीन राउंड थाने के पीछे ले जाकर उसके पैर के तलवों, कमर के निचले हिस्से पर ताबड़तोड़ लाठियां बरसाईं। इसके अलावा लात घूसों के साथ उसे उल्टा लटकाकर भी पीटा।
विज्ञापन


छोड़ने से पहले उसे यह बात किसी को बताने पर दूसरे मामले में पकड़कर थाने लाने और दोबारा पीटने तथा जान से मारने की धमकी दी गई। गया प्रसाद ने अफसरों को अपने उन अंदरूनी हिस्से को भी दिखाया जो पिटाई से काला पड चुका था।

गया प्रसाद की ओर से दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि यदि उसकी पिटाई करने वाले सिपाही तथा पूर्व प्रधान के पुत्र पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह परिवार संग आत्मदाह करने या गांव छोड़ने को विवश होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें